भारत और इंग्लैंड के बीच T20 सीरीज का आखिरी मैच आज साउथैम्प्टन में

भारत-इंग्लैंड T20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच T20 सीरीज का आखिरी मैच आज साउथैम्प्टन में

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में होगा। इंग्लैंड ने 3-0 की बढ़त बनाई है।

भारत और इंग्लैंड के बीच t20 सीरीज का आखिरी मैच आज साउथैम्प्टन में

भारत-इंग्लैंड |

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है। पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा, जबकि अगले तीनों मैच मेजबान टीम ने जीते।

जीत का इंतजार

8 मार्च 2026 को T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत एक भी T20 मैच नहीं जीत सका है। टीम लगातार 6 मैचों से जीत का इंतजार कर रही है। अगर भारत यह मुकाबला हारता है तो पहली बार 3 या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज गंवाएगा। दूसरी ओर, इंग्लैंड जीत के साथ भारत को पीछे छोड़कर T20 रैंकिंग में नंबर-1 टीम बन जाएगा।

रोज बाउल में हारी नहीं टीम

श्रेयस अय्यर कप्तान बनने के बाद अब तक एक भी T20 इंटरनेशनल नहीं जीत पाए हैं। हालांकि, उन्होंने मौजूदा सीरीज में 2 अर्धशतक लगाए हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए थे। भारत ने रोज बाउल स्टेडियम में अब तक सिर्फ एक T20 इंटरनेशनल खेला है और उसे जीता था। 7 जुलाई 2022 को खेले गए मुकाबले में हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 50 रन से हराया था। इसी मैच में अर्शदीप सिंह ने T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

अभी तक नहीं चले वैभव

वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब तक 3 T20 इंटरनेशनल में सिर्फ 42 रन ही बना सके हैं। उन्होंने क्रमशः 14, 13 और 15 रन की पारियां खेली हैं। इस मैच में भारत पर इंग्लैंड से लगातार चौथा मैच हारने का खतरा है। टीम ने T20 में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 4 T20 मैच कभी नहीं गंवाए हैं। हालांकि, टीम तीसरी बार लगातार 3 मैच हारी है। दोनों के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं, इनमें इंडिया ने 18 मैच जीते। जबकि, 15 मैच हारे हैं।

संबंधित सामग्री

भारत vs श्रीलंका टेस्ट: पहले दिन खराब रोशनी से खेल खत्म, भारत 288/2

खेल

भारत vs श्रीलंका टेस्ट: पहले दिन खराब रोशनी से खेल खत्म, भारत 288/2

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 288/2 का स्कोर बनाया। पडिक्कल 131 नाबाद और राहुल 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। खराब रोशनी ने खेल रोका।

बंगाल में ISI कनेक्शन का खुलासा? 3 संदिग्ध गिरफ्तार, नकली नोट बनाने का भी आरोप

देश-विदेश

बंगाल में ISI कनेक्शन का खुलासा? 3 संदिग्ध गिरफ्तार, नकली नोट बनाने का भी आरोप

पश्चिम बंगाल की STF ने ISI से कथित तौर पर जुड़े तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये सभी भारत में अंडरकवर अभियान चला रहे थे।

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

खेल

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे।

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

मनोरंजन

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

IFFM 2026 में रानी मुखर्जी को ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ लेटर्स की ऑनरेरी डिग्री प्रदान की गई, उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपने योगदान के लिए यह सम्मान पाया.

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में शान से लहराया तिरंगा, CM भगवंत मान ने फिरोजपुर में किया ध्वजारोहण; शहीदों को नमन

राज्य

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में शान से लहराया तिरंगा, CM भगवंत मान ने फिरोजपुर में किया ध्वजारोहण; शहीदों को नमन

भारत ने मनाया अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई नेताओं ने तिरंगा फहराया और शहीदों की समाधि पर श्रद्धांजलि दी।