भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, गिल इंजर्ड हुए तो कौन होगा नया कप्तान?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज कार्डिफ में खेला जाएगा। चोटिल शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी कर सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, गिल इंजर्ड हुए तो कौन होगा नया कप्तान?

गिल इंजर्ड हुए तो कौन होगा नया कप्तान?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कार्डिफ के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। पहले वनडे मैच में गिल इंजर्ड हो गए थे। उसके बाद से लेकर अभी तक शुभमन की फिटनेस पर BCCI की तरफ से कोई अपडेट नहीं आई है। अब सवाल यह उठता है कि अगर गिल दूसरे वनडे से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह टीम की कप्तानी कौन करेगा। इस कड़ी में सबसे आगे श्रेयस अय्यर का नाम है।

क्या गिल पूरी तरीके से फिट

गिल की बात करें तो पहले वनडे मैच में जब वह 80 रन बनाकर खेल रहे थे, तब सभी फैंस को उम्मीद थी कि गिल शतक भी लगा सकते हैं। लेकिन 26वें ओवर के दौरान बल्लेबाजी करते वक्त गिल के पैर की मांसपेशी (काफ मसल) में खिंचाव आ गया और वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए। गिल को लेकर मैच के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने कोई अपडेट नहीं दी। जिसके चलते कहा जा रहा हैं कि काफ मसल में खिंचाव के चलते अब वह दूसरे वनडे में आराम करते नजर आ सकते हैं, जिससे 19 जुलाई यानी रविवार को होने वाले तीसरे वनडे में खेलने के लिए गिल पूरी तरह फिट हो सकें।

कौन होगा कप्तान?

अब सवाल यह है कि अगर गिल दूसरे वनडे मैच से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। क्योंकि BCCI मैनेजमेंट ने उन्हें T20 टीम इंडिया का नया कप्तान बनाने के साथ वनडे टीम इंडिया का नया उपकप्तान भी बनाया था। जबकि इससे पहले यह जिम्मेदारी KL राहुल और जसप्रीत बुमराह भी निभा चुके हैं। अब अगर शुभमन इंजर्ड होते हैं, तो उनकी जगह दूसरे मैच में अपनी कप्तानी में सभी टी20 मैच हारने वाले श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालते नजर आ सकते हैं। वहीं, बतौर वनडे टीम इंडिया के कप्तान यह अय्यर का पहला मैच भी हो सकता है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज शाम 5:30 बजे से होगा।

संबंधित सामग्री

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी 25 वर्षों की जनसेवा की यात्रा पूरी करते हुए 'विकसित भारत बाई 2047' का संकल्प दोहराया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर