गिल और साई की तूफानी पारी ने GT को दिलाई जीत, IPL के फाइनल में की एंट्री

GT Defeats RR in IPL Qualifier 2

गिल और साई की तूफानी पारी ने GT को दिलाई जीत, IPL के फाइनल में की एंट्री

In a thrilling IPL Qualifier 2, Gujarat Titans triumphed over Rajasthan Royals by 7 wickets, moving to the finals. Shubman Gill and Vaibhav Suryavanshi starred.

गिल और साई की तूफानी पारी ने gt को दिलाई जीत ipl के फाइनल में की एंट्री

गिल और साई की तूफानी पारी ने GT को दिलाई जीत, IPL के फाइनल में की एंट्री |

GT vs RR IPL Qualifier 2 Result: IPL 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली। यह मैच मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर  बैटिंग करने का फैसला किया और  20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 214 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं गुजरात टीम  18.4 ओवर में 3 विकेट गवांकर 219 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी रोते नजर आएं। लेकिन भले ही राजस्थान को हार मिली हो। व्यूअर्स कभी वैभव को पारी को नहीं भूलेंगे।

वैभव की शानदार पारी

राजस्थान रॉयल्स match भले ही न जीती हो, लेकिन वैभव ने अपने बल्लेबाजी से सबका दिल जीता है। गुजरात के खिलाफ हुए मैच में Vaibhav शतक बनाने से 4 रन पीछे रह गए। हालांकि उन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए 47 गेंद में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 96 रन की पारी खेली। उन्होंने IPL 2026 में अब तक 16 मैचों में 776 रन की पारी खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए हैं। इसी के साथ उन्होंने 440 गेंद में अपने 1000 IPL रन पूरे कर लिए। 

RR की पारी 

वैभव के अलावा राजस्थान टीम की ओर से रविंद्र जडेजा ने 35 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रन और डोनोवान ने 11 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 38 रन की नाबाद पारी खेली। टीम के कप्तान रियान 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। बाकी कोई भी खिलाड़ी 10 रन का स्कोर भी नहीं खड़ा कर सका।

GT की ओर से कगिसो रबाड़ा और होल्डर ने 2-2 विकेट चटकाएं। वहीं सिराज और कृष्णा को 1-1 विकेट मिले।

गिल का धमाकेदार शतक 

शुभमन गिल ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि उन्होंने कप्तान होने का भी फर्ज निभाया। बीते दिन हुए मैच में उन्होंने 53 गेंद 15 चौके  और 3 छक्को की मदद से 104 रन की शानदार पारी खेली। और टीम को जीत दहलीज तक ले आएं। वहीं साई सुदर्शन ने भी गिल का बखूबी साथ दिया और 32 गेंद में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रन की शानदार पारी खेली। 

इनके अलावा टीम से वॉशिंगटन 16 रन बनाकर आउट हो गए। फिर राहुल तेवतिया17 रन और जोस 9 रन बनाकर नाबाद रहें। इसी के साथ टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

इम्पैक्ट प्लेयर- तुषार देशपांडे।

गुजरात टाइटंस

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट ऑप्शंस- राहुल तेवतिया।

संबंधित सामग्री

सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए  2 हजार 480 करोड़ रूपये की स्वीकृति

राज्य

सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 2 हजार 480 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने विकास, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण के लिए 2480 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी। खेल, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण, आईटी क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

कलियासोत वेटलैंड में मड रैली पर बवाल, एफआईआर और NGT याचिका की तैयारी

राज्य

कलियासोत वेटलैंड में मड रैली पर बवाल, एफआईआर और NGT याचिका की तैयारी

भोपाल के कलियासोत डैम में आयोजित मड रैली पर्यावरण के लिए खतरा बनी, एफआईआर और NGT में याचिका की मांग उठी। पर्यावरणविदों ने इसे जलीय जीवन के लिए गंभीर खतरा बताया।

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

देश-विदेश

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे T20 मैच में जिम्बाब्वे को हराते हुए इतिहास रचा, सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

राज्य

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

मध्य प्रदेश में किसानों ने मूंग खरीद और खाद वितरण की मांग के लिए आंदोलन तेज किया, पुलिस ने भोपाल मार्च रोका।

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।