CSK Player Jamie Injury: IPL 2026 के मैच जारी है, इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किले बढ़ गई हैं। तेज गेंदबाज जैमी ओवर्टन को दाहिनी जांघ में चोट की वजह से वो टीम से बाहर हो गए है। वो इंग्लैंड वापस लौट गए है। इसकी जानकारी CSK फ्रेंचाइजी ने 13 मई को इस बात की जानकारी X पर दी है।
CSK फ्रेंचाइजी ने X पर दी जानकारी
फ्रेंचाइजी की ओर से ओवरटन की एक्स प्लेटफॉर्म में तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी इंजरी का जिक्र करते हुए लिखा कि- 'आधिकारिक घोषणा जेमी ओवरटन को दाहिनी जांघ में चोट लगी है और वे आगे की जांच और उपचार के लिए ब्रिटेन लौट रहे हैं।'
Official Announcement
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 13, 2026
Jamie Overton has a right thigh injury and will be returning to the UK for further assessment and management. pic.twitter.com/pzlO5qE9Dp
IPL के इस सीजन में बाकी के लीग मैचों में जैमी का खेलना मुशकिल लग रहा है।
रामकृष्ण घोष की जगह मैकनील शामिल
रामकृष्ण घोष मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में चोटिल हो गए थे। मैच के दौरान उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें पूरे सीजन बाहर रहना पड़ेगा। घोष ने अपने डेब्यू मैच में 24 रन देकर 1 विकेट लिया था।

CSK टीम ने बताया कि- चोटिल ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को टीम में शामिल कर लिया गया है।
CSK के 3 अन्य खिलाड़ी भी चोटिल
ओवर्टन और घोष के अलावा चेन्नई टीम के 3 और क्रिकेटर चोट की वजह से बाहर हो गए हैं, इनमें खलील अहमद, आयुष म्हात्रे और नाथन शामिल हैं।
खलील अहमद की जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। वहीं आयुष म्हात्रे भी हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से टीम से बाहर हैं। एलिस को 2024 के मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ में खरीदा था। सीजन शुरू होने से पहले ही हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हो गए थे।
माही भी इस बार नहीं नजर आएं
csk टीम में पहली बार ऐसा हुआ है, जब माही IPL के एक भी मैच में नजर नहीं आएं। बताया गया कि- 'धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।'
CSK टीम का इस सीजन में हाल
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अब तक 11 मैच खेले, जिसमें से 6 मैचों में जीत मिली वहीं 5 में हार का सामना करना पड़ा। 12 अंकों के साथ CSK टीम पॉइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर है। इसी के साथ वो प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।