भारतीय महिला टीम की जीत

लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराया, क्रांति का नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर

लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यस्तिका भाटिया और क्रांति गौड़ ने रिकॉर्ड बनाए।

लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराया, क्रांति का नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर

लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास

इंडियन मेंस टीम भले ही बूरी तरह से हारी हो लेकिन महिला टीम ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के 142 साल के इतिहास में पहली बार खेला गया महिला टेस्ट भारतीय टीम ने जीत लिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को 270 रन से मात दी। भारतीय टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में मेजबान टीम पर भारी पड़ी।

इंडिया ने इंग्लैंड को पछाड़ा

रनों के लिहाज से यह भारतीय महिला टीम की दूसरी सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। इससे पहले टीम ने 2023 में इंग्लैंड को ही 347 रनों से हराया था। भारत को आज तक इंग्लैंड में महिला टेस्ट में हार नहीं मिली है। टीम ने यहां अब तक 11 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 3 जीते हैं, जबकि 8 मुकाबले ड्रॉ रहे। इंडियन टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 170 पर ही सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी 341 रन पर घोषित की और 457 रन का टारगेट दिया था। इंग्लैंड 186 पर ऑलआउट हो गई।

मंधाना, हरमनप्रीत की शानदार पारी

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शेफाली वर्मा बिना खाता खोले ही पवैलियन लौट गई। इसके बाद स्मृति मंधाना (83), कप्तान हरमनप्रीत कौर (58) और दीप्ति शर्मा (57) की पारियों से 285 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन फिलर ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में इंग्लैंड 170 रन पर सिमट गई। क्रांति गौड़ ने 5 विकेट झटके। सयाली सतघारे और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को 1 सफलता मिली। 

क्रांति-यस्तिका ने रचा इतिहास

यस्तिका भाटिया ने जिम्मेदारी संभालते हुए 113 रन की बेहतरीन पारी खेली। यस्तिका भाटिया लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला टेस्ट क्रिकेटर बनीं। वहीं क्रांति गौड़ इस ग्राउंड पर 5 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन चुकी है। इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बाद अब क्रांति गौड़ का नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा. क्रांति पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिसका नाम इस ऑनर बोर्ड पर होगा.

संबंधित सामग्री

भारतीय महिला टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

भारतीय महिला टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया कप जीता। खिलाड़ियों ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया।

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा में कांग्रेस और राहुल गांधी को जनता का असली चेहरा बताया, उनके और उनके परिवार के योगदान पर सवाल उठाए।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के कारण भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 ने जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान के इंजन में खराबी के बाद यह निर्णय लिया गया।

Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा की प्रतिमा को घर में कितने दिन रखें? डेढ़ से 10 दिन तक की परंपरा

Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा की प्रतिमा को घर में कितने दिन रखें? डेढ़ से 10 दिन तक की परंपरा

14 सितंबर 2026 से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू होगा, जिसमें विभिन्न अवधि के लिए गणपति की स्थापना और विसर्जन की परंपराएँ शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026