भारत ने नीदरलैंड को हराया

T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 95 रनों से हरा दिया, स्मृति और शेफाली की शानदार पारी के साथ।

By : हेमा गुप्ता
 T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट, स्मृति के 600 चौके पूरे

IND W vs NED W T20 WC: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से मात दी। यह मैच हेडिंग्ले के लीड्स स्टेडियम में खेला गया, जहां नीदरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी इंडियन विमेंस टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 209 रन की शानदार पारी खेली। वहीं जबाव में नीदरलैंड टीम 17.3 ओवर में 114 रन बनाकर सिमट गई। इसी के साथ नीदरलैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा।

शेफाली और स्मृति की शानदार साझेदारी

पहले बैटिंग करने उतरी इंडियन विमेंस टीम की ओर से स्मृति मधाना ने 47 गेंद में 11 चौके और 1 छ्क्के की मदद से 74 रन बनाए और शेफाली वर्मा भी स्मृति का साथ देते हुए धमाकेदार बल्लेबाजी की और 38 गेंद में 10 चौके की मदद से 55 रन बनाकर अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों प्लेयर ने पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। यह T-20 इंटरनेशनल में दोनों की 5वीं शतकीय साझेदारी की। 

इनके अलावा टीम से जेमिमा 19 रन, यास्तिका 3 रन, हरमनप्रीत कौर 12 रन  बनाकर आउट हो गई। वहीं रिचा 20 रन नऔर दीप्ति 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसी के साथ टीम के स्कोर को 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 209 रन का स्कोर खड़ा किया।

नीदरलैंड 114 रन पर ढही

टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम से हीदर सीजर्स और फेबे मोल्केनबोएर बैटिंग करने आईं। हीदर ने 21 रन और फेबे 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गई सबसे ज्यादा रन बैबेट डी लीडे ने 28 रन बनाए। बाकी कोई भी क्रिकेटर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 

वहीं भारतीय टीम की ओर से श्रीचरणी ने 4 विकेट चटकाएं। वहीं शेफआली वर्मा को 3 , नंदनी शर्मा को 2 और दीप्ति शर्मा को 1 विकेट मिला।

स्मृति के t-20 में 600 चौके लगाने वाली पहली क्रिकेटर

इस मैच के बाद स्मृति के नाम t-20 इंटरनेशनल में 603 चौके । वो मेंस और विमेंस   t-20 इंटरनेशनल 600 चौके लगाने वाली दुनिया में पहली प्लेयर बन गई है। वहीं  521 चौकों के साथ दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं।


 
दीप्ति ने दिखाया कमाल, 355 विकेट हुए पूरे

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने Womens इंटरनेशनल क्रिकेट में 355 विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने  पूर्व भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बराबरी कर ली है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर झूलन के नाम भी 355 इंटरनेशनल क्रिकेट विकेट हैं।

चोट की वजह से श्रेयंका को जाना पड़ा बाहर

भारतीय स्पिनर श्रेयंका पाटिल फील्डिंग के दौरान गेंद पकड़ते समय उनका पैर मुड़ गया और वो चोटिल हो गईं। फिजियो ने आकर जांच की। वो अपने दाएं पैर पर खड़ी भी नहीं हो पा रहीं थीं। फिर उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया।

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में जेबों की कमी एक ऐतिहासिक और आर्थिक मुद्दा है, जो फैशन पर अधिक जोर देने और पुरुष प्रधान समाज की वजह से है।

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

भारत के एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने मैक्सिको में कानकुन कंट्री टेनिस ओपन का डबल्स खिताब जीता।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026