मैदान में हुई इस पाकिस्तानी खिलाड़ी की बेज्जती, देखिए वायरल वीडियो

sports-cricket-news-this-pakistani-player-was-insulted-in-the-field

मैदान में हुई इस पाकिस्तानी खिलाड़ी की बेज्जती, देखिए वायरल वीडियो

By:

Ranu

मैदान में हुई इस पाकिस्तानी खिलाड़ी की बेज्जती देखिए वायरल वीडियो

पाकिस्तान में इस समय चैंपियंस वनडे कप टूर्नामेंट खेला जा रहा है. इस घरेलू टूर्नामेंट में पाकिस्तान के सभी स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिसमें कुल 5 टीमें हैं. 50 ओवर का यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में हो रहा है. जिसमें कुल फाइनल समेत कुल 14 मैच खेले जाने हैं. इस टूर्नामेंट के बीच पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सईम अयूब को भारी बेइज्जती का सामना करना पड़ा है. टूर्नामेंट के तीसरे मैच में वह नो-लुक शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह पूरी तरह फेल रहे.

पाकिस्तानी खिलाड़ी की बीच मैदान हुई बेइज्जती

फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में चल रहे इस टूर्नामेंट में पैंथर्स की ओर से खेल रहे सईम अयूब पूरी तरह फ्लॉप रहे. उन्हें डॉल्फिंस के खिलाफ नो-लुक शॉट खेलते हुए शर्मनाक तरीके से आउट होना पड़ा. ये सईम अयूब का ट्रेडमार्क शॉट है, जिसमें वह बिना देखे गेंद को छक्के तक पहुंचाते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की. पैंथर्स की पारी के तीसरे ओवर में अयूब ने मीर हमजा के खिलाफ अपना ट्रेडमार्क नो-लुक शॉट मारा, लेकिन इस बार गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधे मिड-ऑफ पर मोहम्मद हुरैरा के पास चली गई, जिसके चलते वह आउट हो गए.

https://twitter.com/Rnawaz31888/status/1834916786409500865

आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. बता दें, इस टूर्नामेंट में उनका बल्ला अभी तक पूरी तरह शांत रहा है. डॉल्फिंस के खिलाफ वह 12 गेंदों पर सिर्फ 6 रन ही बना सके. वहीं, पहले मैच में वह मार्खोर्स के खिलाफ 15 गेंदों पर 20 रन ही बना सके थे. भले ही डॉल्फिंस के खिलाफ सईम अयूब फ्लॉप रहे, लेकिन उनकी टीम इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रही.

संबंधित सामग्री

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें व्रत और दान? जानें महत्व और घर पर पूजा की सरल विधि 

सनातन

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें व्रत और दान? जानें महत्व और घर पर पूजा की सरल विधि 

गुरु पूर्णिमा हिन्दू धर्म में एक प्रमुख पर्व है, जिसे 28 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक मनाया जाएगा। इस दिन गुरुओं को सम्मान और आदर प्रदान किया जाता है।

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

मनोरंजन

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका के बाद 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म के टीजर को हटाने का आदेश दिया। फिल्म पर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

देश-विदेश

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे T20 मैच में जिम्बाब्वे को हराते हुए इतिहास रचा, सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

राज्य

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ उफान पर हैं। स्कूल और फसलें डूबीं, कई शहरों में बाढ़ का अलर्ट जारी।

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को 3300 करोड़ की धनराशि अंतरित की, और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।