Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Side Effect Of Tomato Ketchup: अगर आप भी हर रोज खाते है टोमैटो कैचअप, तो हो जाएं सावधान!
  • Lifestyle

Side Effect Of Tomato Ketchup: अगर आप भी हर रोज खाते है टोमैटो कैचअप, तो हो जाएं सावधान!

Hema Gupta July 6, 2025

Side Effect Of Tomato Ketchup: टमाटर से बना होने के कारण टोमैटो केचप को हम अक्सर हेल्दी मान लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इसके लेबल को ध्यान से पढ़ा है? बर्गर, सैंडविच, पराठा या फ्रेंच फ्राइज – लगभग हर फास्ट फूड के साथ इस्तेमाल होने वाला केचप स्वाद को तो बढ़ा देता है, लेकिन जब इसका रोजाना सेवन किया जाए, तो यह धीरे-धीरे शरीर को अंदर से बीमार बनाने लगता है।

Read More: Pitta Dosha Home Remedies: शरीर में क्यों बढ़ता है पित्त दोष? जानें लक्षण और असरदार घरेलू उपाय!

बाजार में मिलने वाले अधिकांश केचप ब्रांड्स प्रोसेस्ड होते हैं और इनमें चीनी, नमक, सिरका, आर्टिफिशियल रंग और प्रिजर्वेटिव्स की भरमार होती है। अगर आप भी रोजाना केचप का सेवन कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आइए जानें – रोज केचप खाने के 5 बड़े नुकसान और इससे बचने के तरीके।

Side Effect Of Tomato Ketchup: नमक की अधिकता से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर…

केचप में सोडियम यानी नमक की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। एक टेबलस्पून केचप में औसतन 150 से 200 mg सोडियम होता है। अगर आप रोजाना 3-4 चम्मच केचप खाते हैं तो यह शरीर में अनावश्यक नमक की मात्रा बढ़ा देता है।

नुकसान

1. हाई ब्लड प्रेशर (BP) के रोगियों के लिए बेहद खतरनाक।

2. हार्ट पर प्रेशर बढ़ सकता है।

3. किडनी को नुकसान पहुंच सकता है।

Side Effect Of Tomato Ketchup: अत्यधिक चीनी से बढ़ता है मोटापा और डायबिटीज का खतरा…

बाजार में मिलने वाले अधिकांश टमाटर केचप में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है। एक सामान्य टीस्पून (1 चम्मच) केचप में 4-5 ग्राम चीनी होती है, और जब आप इसे एक बार में कई चम्मच खाते हैं तो शरीर में अतिरिक्त शुगर जमा होती जाती है।

नुकसान

1. इससे शरीर में फैट बढ़ता है और मोटापा आने लगता है।

2. इंसुलिन रेसिस्टेंस की स्थिति पैदा हो सकती है जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

3. बच्चों में भी जल्दी मोटापा और एनर्जी क्रैश देखने को मिलता है।

प्रिजर्वेटिव्स और रंग से हो सकती है एलर्जी और पाचन की समस्या…

अधिकतर कमर्शियल केचप में सोडियम बेंजोएट जैसे प्रिजर्वेटिव, आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर का उपयोग होता है। ये केमिकल्स शरीर में एलर्जी, गैस, एसिडिटी और अन्य दिक्कतें पैदा कर सकते हैं।

नुकसान

1. सिर दर्द, पेट दर्द।

2. आंतों में सूजन।

3. बच्चों में हाइपरएक्टिविटी और नींद की समस्या।

4. स्किन एलर्जी और रैशेज.

Side Effect Of Tomato Ketchup: एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं…

केचप में सिरका और सिट्रिक एसिड की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह काफी एसिडिक बन जाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए खतरनाक होता है जिन्हें पहले से ही गैस, एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या रहती है।

लक्षण

1. पेट में जलन।

2. उल्टी जैसा एहसास।

3. डकार और हार्टबर्न।

4. अपच और गैस।

टमाटर की मात्रा कम…

यह बात जानकर हैरानी होगी कि बहुत से केचप ब्रांड्स में असली टमाटर की मात्रा बहुत कम होती है। इनकी जगह कॉर्न सिरप, फूड कलरिंग और अन्य फ्लेवरिंग एजेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। आपको टमाटर के फायदों की बजाय केवल खाली कैलोरीज मिलती हैं, इससे पोषण कम और नुकसान ज्यादा होता है। और शरीर को आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिलते।

Side Effect Of Tomato Ketchup: केचप के सेवन से बचने के उपाय…

होममेड केचप का करें इस्तेमाल – ताजा टमाटर, थोड़ा सा गुड़, नींबू, जीरा और सेंधा नमक मिलाकर हेल्दी केचप घर पर बना सकते हैं।

लेबल पढ़ें –

अगर बाजार से खरीद रहे हैं तो ‘लो-शुगर’, ‘लो-सोडियम’ और ‘नो प्रिजर्वेटिव’ विकल्प चुनें।

सीमित मात्रा में सेवन करें…

केचप को डेली डाइट में शामिल ना करें। कभी-कभी स्वाद के लिए सीमित मात्रा में खाएं।

तले हुए खाद्य पदार्थों से दूरी बनाएं…

फ्राई या फास्ट फूड के साथ केचप खाना दोहरा नुकसान देता है – तला हुआ खाना और प्रोसेस्ड केचप दोनों साथ में पाचन को बिगाड़ सकते हैं।

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: एलन मस्क की ‘अमेरिका पार्टी’ का आगाज़: बोले-अब अमेरिका को मिलेगा टू-पार्टी सिस्टम से आज़ादी
Next: BJP अध्यक्षः रेस में शिवराज से खट्टर तक 6 बड़े नाम, जल्द होगा ऐलान

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.