Side Effect Of Tomato Ketchup: नमक की अधिकता से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर...
केचप में सोडियम यानी नमक की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। एक टेबलस्पून केचप में औसतन 150 से 200 mg सोडियम होता है। अगर आप रोजाना 3-4 चम्मच केचप खाते हैं तो यह शरीर में अनावश्यक नमक की मात्रा बढ़ा देता है।नुकसान
1. हाई ब्लड प्रेशर (BP) के रोगियों के लिए बेहद खतरनाक। 2. हार्ट पर प्रेशर बढ़ सकता है। 3. किडनी को नुकसान पहुंच सकता है।Side Effect Of Tomato Ketchup: अत्यधिक चीनी से बढ़ता है मोटापा और डायबिटीज का खतरा...
बाजार में मिलने वाले अधिकांश टमाटर केचप में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है। एक सामान्य टीस्पून (1 चम्मच) केचप में 4-5 ग्राम चीनी होती है, और जब आप इसे एक बार में कई चम्मच खाते हैं तो शरीर में अतिरिक्त शुगर जमा होती जाती है।नुकसान
1. इससे शरीर में फैट बढ़ता है और मोटापा आने लगता है। 2. इंसुलिन रेसिस्टेंस की स्थिति पैदा हो सकती है जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। 3. बच्चों में भी जल्दी मोटापा और एनर्जी क्रैश देखने को मिलता है।
प्रिजर्वेटिव्स और रंग से हो सकती है एलर्जी और पाचन की समस्या...
अधिकतर कमर्शियल केचप में सोडियम बेंजोएट जैसे प्रिजर्वेटिव, आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर का उपयोग होता है। ये केमिकल्स शरीर में एलर्जी, गैस, एसिडिटी और अन्य दिक्कतें पैदा कर सकते हैं।नुकसान
1. सिर दर्द, पेट दर्द। 2. आंतों में सूजन। 3. बच्चों में हाइपरएक्टिविटी और नींद की समस्या। 4. स्किन एलर्जी और रैशेज.Side Effect Of Tomato Ketchup: एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं...
केचप में सिरका और सिट्रिक एसिड की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह काफी एसिडिक बन जाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए खतरनाक होता है जिन्हें पहले से ही गैस, एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या रहती है।लक्षण
1. पेट में जलन। 2. उल्टी जैसा एहसास। 3. डकार और हार्टबर्न।4. अपच और गैस। टमाटर की मात्रा कम...
यह बात जानकर हैरानी होगी कि बहुत से केचप ब्रांड्स में असली टमाटर की मात्रा बहुत कम होती है। इनकी जगह कॉर्न सिरप, फूड कलरिंग और अन्य फ्लेवरिंग एजेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। आपको टमाटर के फायदों की बजाय केवल खाली कैलोरीज मिलती हैं, इससे पोषण कम और नुकसान ज्यादा होता है। और शरीर को आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिलते।