रायसेन में ‘मामा’ शिवराज ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बल्ला उठाकर लगाया छक्का

shivraj-singh-chouhan-cricket-silwani-india-new-zealand

रायसेन में ‘मामा’ शिवराज ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बल्ला उठाकर लगाया छक्का

रायसेन में ‘मामा’ शिवराज ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला बल्ला उठाकर लगाया छक्का

shivraj singh chouhan cricket silwani: इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का रोमांच चरम पर था, उसी वक्त रायसेन जिले में क्रिकेट का जश्न कुछ अलग अंदाज़ में चल रहा था. यहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद मैदान में उतरे और बल्ला थामकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.

मामा ने बढ़ाया क्रिकेट का रोमांच

रायसेन जिले की सिलवानी विधानसभा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह भी खास बन गया.इस मौके पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनका परिचय लिया और मैदान पर उतरकर खुद बैटिंग भी की।

shivraj singh chouhan cricket silwani: ‘मामा’ ने की बल्लेबाज़

मैदान में शिवराज सिंह चौहान का अंदाज़ बिल्कुल अलग दिखा. उन्होंने पूरी ऊर्जा के साथ बल्ला उठाया और शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि गेंद को सही टाइमिंग से कनेक्ट नहीं कर पाए, लेकिन खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था.

सोशल मीडिया पर किया साझा

मैदान से उतरने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने इन पलों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा-“इंदौर में भारत–न्यूज़ीलैंड का मैच चल रहा है और इधर हमने भी बैट उठा लिया। सिलवानी में सांसद खेल महोत्सव के दौरान आनंद के पल…” पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीरों में वे पूरे जोश में बल्लेबाज़ी करते नजर आए। इन तस्वीरों पर लोगों ने मज़ेदार कमेंट किए और उनकी सादगी व खेल भावना की जमकर तारीफ की।

विजेता टीमों को मिले पुरस्कार

कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी मौजूदगी रही, जिससे आयोजन और भी यादगार बन गया।  

संबंधित सामग्री

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो डिब्बे से निकला धुआं

देश-विदेश

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो डिब्बे से निकला धुआं

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को राजकोट में आपात लैंडिंग करनी पड़ी, जब पायलट ने कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं देखा। सभी 194 यात्री सुरक्षित हैं।

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह, CM धामी ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

राज्य

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह, CM धामी ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया।