Asian Shooting Championship: सिफ्ट कौर की शानदार वापसी ने दिलाई भारत को 50 मीटर 3P में एशियाई खिताब!

shift-kaur-asian-shooting-championship-50m-3p-gold

Asian Shooting Championship: सिफ्ट कौर की शानदार वापसी ने दिलाई भारत को 50 मीटर 3P में एशियाई खिताब!

asian shooting championship सिफ्ट कौर की शानदार वापसी ने दिलाई भारत को 50 मीटर 3p में एशियाई खिताब

Asian Shooting Championship: कजाकिस्तान के शिमकेंट में आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में ओलिंपियन सिफ्ट कौर समरा ने महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3P) में गोल्ड मेडल जीतकर पहली बार एशियाई खिताब अपने नाम किया। Read More: Asian Shooting Championship 2025: महिला ट्रैप इवेंट में भारत का दबदबा, नीरू धनदा ने जीता गोल्ड मेडल! इसके अलावा, महिला टीम इवेंट में भी भारत को गोल्ड हासिल हुआ। प्रतियोगिता के 9वें दिन भारत के जूनियर खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 टीम गोल्ड, 1 व्यक्तिगत गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

फाइनल में शानदार वापसी: सिफ्ट कौर का प्रदर्शन...

सिफ्ट ने फाइनल में 459.2 का स्कोर बनाकर चीन की युवा शूटर यांग युजी को केवल 0.4 अंक से पीछे छोड़ा। नीइंग पोजीशन में 7वें स्थान से शुरुआत करने वाली सिफ्ट ने प्रोन पोजीशन में चौथा स्थान हासिल किया और स्टैंडिंग पोजीशन में लगातार उच्च अंक बनाकर गोल्ड पक्का किया। स्टैंडिंग में सिफ्ट ने 15 शॉट्स में से 11 शॉट्स में 10 से अधिक अंक हासिल किए, जबकि यांग ने 8 बार ऐसा किया।

टीम इवेंट में भारत की जीत...

सिफ्ट कौर ने आशी चौकसे (586) और अंजुम मौदगिल (578) के साथ मिलकर महिला 3P टीम इवेंट में भारत को 1753 स्कोर के साथ गोल्ड दिलाया। यह स्कोर चीन की टीम से तीन अंक अधिक था। क्वालिफिकेशन में सिफ्ट ने 589 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया।

अनुष्का ठोकुर ने जूनियर महिला 3P में जीता गोल्ड..

जूनियर महिला 3P में अनुष्का ठोकुर ने 460.7 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। कोरिया की सेही ओह उनसे पांच अंक पीछे रही। भारत की महित संधु और प्राची गायकवाड़ फाइनल में पांचवें और छठे स्थान पर रहीं। तीनों ने मिलकर 1758 का टीम स्कोर बनाकर टीम गोल्ड भी हासिल किया।

जूनियर पुरुष रैपिड फायर पिस्टल में टीम गोल्ड, समीर ने ब्रॉन

समीर गुलिया ने जूनियर पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। टीम में सूरज शर्मा और अभिनव चौधरी शामिल थे, जिन्होंने 1724 का कुल स्कोर बनाकर टीम गोल्ड हासिल किया।

जूनियर ट्रैप इवेंट में भारतीय दबदबा

जूनियर ट्रैप महिला में सबेरा हारिस और अद्या कात्याल ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर भारत का दबदबा कायम किया। भव्या त्रिपाठी छठे स्थान पर रहीं। टीम ने 324 का स्कोर बनाकर गोल्ड हासिल किया। जूनियर पुरुष ट्रैप में आर्यवंश त्यागी ने सिल्वर मेडल जीता और अर्जुन व उद्धव सिंह राठौर के साथ मिलकर टीम गोल्ड भी अपने नाम किया।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।