मिडिल ईस्ट जंग से धर्राया बाजार: खुलते ही सेंसेक्स 1800 अंक गिरा

sensex-crashes-1556-points-rupee-hits-record-low

मिडिल ईस्ट जंग से धर्राया बाजार: खुलते ही सेंसेक्स 1800 अंक गिरा

मिडिल ईस्ट जंग से धर्राया बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1800 अंक गिरा

Sensex crash today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 1800  अंक टूटकर 72,700 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि Nifty 50 480 अंक गिरकर 22,634 पर आ गया। इसी के साथ भारतीय मुद्रा भी दबाव में रही और रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पहली बार 93.86 के स्तर के पार पहुंच गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है।

Sensex crash today: मिडिल ईस्ट जंग से बढ़ी बाजार में घबराहट

विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ा दी है।अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान को दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम बाजार के लिए बड़ा ट्रिगर बना है। इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की चेतावनी दी गई, जो वैश्विक तेल सप्लाई का अहम मार्ग है।

Sensex crash today: कच्चे तेल में उछाल, भारत पर दबाव

युद्ध की आशंकाओं के बीच ब्रेंट क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। तेल सप्लाई प्रभावित होने की आशंका से कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है.भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए यह स्थिति महंगाई और चालू खाते के घाटे को बढ़ा सकती है, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ता है।

सोने में गिरावट ने चौंकाया

आमतौर पर भू-राजनीतिक संकट के दौरान सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन इस बार सोने की कीमतों में करीब 2% की गिरावट देखी गई.विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक मार्जिन कॉल को पूरा करने के लिए गोल्ड होल्डिंग बेच रहे हैं, जिससे कीमतों पर दबाव आया है।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों में गिरावट

वैश्विक बाजारों में भी कमजोरी का असर साफ दिखा

  • Nikkei 225 4% से ज्यादा गिरा
  • Hang Seng Index 3% से अधिक टूटा
  • KOSPI 6% से ज्यादा लुढ़का

वहीं अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई:

  • Dow Jones Industrial Average
  • S&P 500
  • Nasdaq Composite
आगे क्या?

नए सप्ताह की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई है.विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट में तनाव कम नहीं होता, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता बनी रह सकती है।

संबंधित सामग्री

मेरठ: सरफिरे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को गोली मारी, फिर की खुदकुशी, छात्रा की हालत नाजुक

राज्य

मेरठ: सरफिरे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को गोली मारी, फिर की खुदकुशी, छात्रा की हालत नाजुक

मेरठ में एक प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मार ली। घटना की वजह गर्लफ्रेंड के सीने पर 'आर्यन' नाम का टैटू था।

शाहरुख खान के बड़े नवाब आर्यन खान की जिंदगी में नई मिस्ट्री वुमन, वायरल हुआ वीडियो

मनोरंजन

शाहरुख खान के बड़े नवाब आर्यन खान की जिंदगी में नई मिस्ट्री वुमन, वायरल हुआ वीडियो

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जिंदगी में नई मिस्ट्री वुमन की एंट्री हो गई है। लंदन कैसिनो में स्पॉट किए गए आर्यन, विनी टकायर के साथ नजर आए।

चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक और स्कूटी में टक्कर के बाद लगी आग

राज्य

चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक और स्कूटी में टक्कर के बाद लगी आग

फतेहगढ़ साहिब में चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें ट्रक और स्कूटी की टक्कर के बाद दोनों जल गए, दो लोगों की मौत हो गई।

बंगाल में छापेमारी में मिले 28 करोड़ और 15 किलो सोना, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें हुई खराब

देश-विदेश

बंगाल में छापेमारी में मिले 28 करोड़ और 15 किलो सोना, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें हुई खराब

बीरभूम में पुलिस ने ₹28.5 करोड़ नकद और 15 किलो सोना जब्त किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई, जिसमें पत्थर कारोबारी के सहायक को गिरफ्तार किया गया।

उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन, केदारनाथ यात्रा प्रभावित, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद

राज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन, केदारनाथ यात्रा प्रभावित, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद

उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ, जिससे चारधाम यात्रा मार्ग बाधित हो गए। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।