सपना का शानदार डांस वायरल…
सपना चौधरी आए दिन अपने डांस वीडियोज के जरिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें सपना के मस्ती भरे अंदाज में स्टेज पर ठुमके लगाते नजर आ रहीं है। और उनके साथ लोग भी झूम रहे है।
अगर उनकी ड्रेसिंग सेंस की बात करें तो इस वीडियो में उन्होंने ब्लू कलर का कुर्ता पहन रखा है और सर पर ब्लू कलर की चुनरी ओढ़ रखी है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। नीचे उन्होंने ऑरेंज कलर का सलवार पहन रखा है। और सिंपल लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।
यूजर ने दी प्रतिक्रियाएं...
एक यूजर ने लिखा कि- 'Super se uper ? ? ? ? dance sapna ji 2' , एक ने लिखा कि- 'I love u sapna mai aapka bda wala fan hu aap bohot cute ho or aapka dance hyyyyyy jaan le leti h ??❤??',एक ने लिखा कि- 'My fav song ❤❤❤❤❤My fav sapna?????' , एक ने लिखा कि- ' Beautiful song and dance, Those people like this song like here'।सपना किसी पहचान की मोहताज नहीं..
आपको बता दें सपना चौधरी अभी के समय पर एक सेलिब्रिटी से कम नहीं है और आए दिन वह अपने डांस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके डांस मूव्स उनके चाहने वालों के जेहन में बस गए हैं। लोगों को उन्होंने अपने देसी अंदाज से दीवाना बना दिया है। सपना चौधरी को देखने के लिए हजारों दर्शक उनके कार्यक्रम में पहुंच जाते हैं। बाउंसरों को भी फैंस को संभालना मुश्किल हो जाता है। सपना के गानों पर सिर्फ भारत के लोग ही नहीं विदेशी लोग भी जमकर डांस करते हैं।
सपना को कैसे मिली पहचान..?
दिल्ली की रहने वाली सपना चौधरी ने अपनी यात्रा हरियाणवी रागनियों से शुरू की थी, जो बाद में एक बड़े करियर की नींव साबित हुआ।
जहां उनके परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा। धीरे-धीरे उन्होंने हरियाणवी संगीत और डांस परफॉर्मेंस में अपनी पहचान बनाई और एक मजबूत फैन बेस तैयार किया। सपना चौधरी के डांस ने न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे देश में तहलका मचा दिया। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस में भी भाग लिया, जहां उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ी।
डांस वीडियो ने जीता दिल, मिलियन व्यूज
वायरल हो रहे सपना के इस वीडियो को चंदा वीडियो नाम के अकाउंट से डाला गया है। इसमें सपना चौधरी नीला और औरेंज सूट पहने 'लत लग जाएगी' गाने पर कहर ढाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो 7 साल पुराना है, लेकिन आज भी लोग सपना के इस वीडियो के दीवाने हैं। बता दें कि यह वीडियो चंदा वीडियो नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। जिसपर अभी तक 189 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।