Saif Ali Khan inheritance dispute: सैफ अली खान की विरासत पर कानूनी विवाद फिर जिं...

saif-ali-khan-inheritance-dispute-high-court-order

Saif Ali Khan inheritance dispute: सैफ अली खान की विरासत पर कानूनी विवाद फिर जिंदा, हाईकोर्ट ने दिया नया आदेश

saif ali khan inheritance dispute सैफ अली खान की विरासत पर कानूनी विवाद फिर जिंदा हाईकोर्ट ने दिया नया आदेश

saif ali khan inheritance dispute high court order: हाईकोर्ट ने पलटा 25 साल पुराना ट्रायल कोर्ट का फैसला

saif ali khan inheritance dispute high court order: जबलपुर स्थित मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अभिनेता सैफ अली खान, उनकी मां शर्मिला टैगोर और पटौदी परिवार को बड़ा झटका दिया है। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब मोहम्मद हमीदुल्लाह खान की संपत्ति से जुड़े उत्तराधिकार मामले में ट्रायल कोर्ट के वर्ष 2000 के फैसले को रद्द करते हुए हाईकोर्ट ने फिर से सुनवाई के आदेश दिए हैं।

नवाब की संपत्ति पर है कई वारिसों का दावा

यह विवाद नवाब हमीदुल्लाह खान की निजी संपत्ति को लेकर है, जिसमें नवाब की वंशज बेगम सुरैया, कमरताज राबिया सुल्तान समेत अन्य ने अपना उत्तराधिकार जताया है। इस मामले में सैफ अली खान, उनकी बहनें सोहा अली खान और सबा सुल्तान, उनकी मां शर्मिला टैगोर और पिता मंसूर अली खान पटौदी को पक्षकार बनाया गया था।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि ट्रायल कोर्ट ने केवल इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को आधार बनाकर फैसला सुनाया, लेकिन अन्य कानूनी पहलुओं की अनदेखी की। कोर्ट ने कहा कि विलय के बाद भी नवाब की निजी संपत्तियां उनके परिवार के वैध उत्तराधिकारियों के बीच मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत बांटी जानी चाहिए थीं।

एक साल के भीतर ट्रायल कोर्ट में पूरी होगी सुनवाई

हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को इस मामले की सुनवाई एक साल के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है। अदालत ने माना कि नवाब मोहम्मद हमीदुल्लाह खान के निधन के बाद उनकी संपत्ति का वितरण भोपाल सिंहासन उत्तराधिकार अधिनियम के तहत नहीं, बल्कि निजी उत्तराधिकार कानूनों के अनुसार होना चाहिए।

पटौदी परिवार की संपत्ति पर अब नया कानूनी मोड़

Saif Ali Khan inheritance dispute: इस फैसले के बाद अब सैफ अली खान और उनका परिवार कानूनी रूप से एक बार फिर लंबी लड़ाई के लिए तैयार होना होगा। भोपाल की इस संपत्ति पर कई वंशजों ने दावे किए हैं, जिससे इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब ट्रायल कोर्ट में दोबारा इस पर विस्तार से सुनवाई की जाएगी।

Watch Now :- भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..

Read More :- Pitra Dosh Nivaran in Sawan 2025: सावन में करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!

संबंधित सामग्री

रंग दिखाने लगे सीएम डॉ. मोहन के प्रयास, एमपी की 12 उद्यानिकी फसलों को एक साथ मिला जीआई टैग

राज्य

रंग दिखाने लगे सीएम डॉ. मोहन के प्रयास, एमपी की 12 उद्यानिकी फसलों को एक साथ मिला जीआई टैग

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश सरकार, सीएम डॉ. मोहन का किसानों की आय दोगुना करने पर फोकस, अन्नदाताओं से उद्यानिकी फसलों की खेती करने की अपील

रामगढ़ महोत्सव में CM साय का बड़ा ऐलान,अब रामगढ़ की विरासत बनेगी वैश्विक पहचान, विकास की नई सौगातें!

राज्य

रामगढ़ महोत्सव में CM साय का बड़ा ऐलान,अब रामगढ़ की विरासत बनेगी वैश्विक पहचान, विकास की नई सौगातें!

रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक पहचान बनाने की घोषणाएं की।

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

राज्य

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

भोपाल के आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। जांच में संपत्ति विवाद को प्रमुख एंगल माना जा रहा है।

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

देश-विदेश

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश के चलते हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई।