रश्मिका और वियज देवरकोंडा की हुई सगाई?
सूत्रो के अनुसार, कई मीडिया एजेंसी इस बात का दावा कर रहीं हैं कि रश्मिका ने विजय देवरकोंडा से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली। बताया जा रहा है कि, करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में प्राइवेट तरीके से सगाई कर ली और इंगेजमेंट के तौर पर एक - दूसरे से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया।
शादी की तारीख तय...
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है, दोनों की लगभग 5 महिने बाद फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे। सोशल मीडिया पर फैंस ने सगाई की बधाइयां भी दे रहें हैं।
हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई।
कई बार साथ दिखा कपल...
रश्मिका मंदाना और विजय साउथ के चर्चित स्टार कपल्स में से एक है, दोनों की जोड़ी को फैंस स्क्रीन पर काफी पसंद करते हैं, जब से उनके डेटिंग के खबरे सामने आई हैं। फैंस काफी खुश है, दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। वो कई बार एक साथ स्पॉट भी हुएं। रश्मिका को विजय के परिवार के साथ भी देखा गया। लेकिन दोनों कभी अपने रिश्ते को पॉब्लिक नही किया।कैसे उड़ी रिलेशनशिप की अफवाहें…?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को अक्सर एक साथ देखा जाता है। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ डिनर या लंच डेट पर स्पॉट किया गया है, जिसके चलते इनके रिलेशनशिप की अफवाहें लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है और एक-दूसरे को ‘अच्छा दोस्त’ ही बताया है।
फिल्म ‘सिकंदर’ के बाद साथ दिखे..
रश्मिका मंदाना हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आईं, जो 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के कुछ घंटों बाद ही रश्मिका को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में विजय देवरकोंडा के साथ देखा गया। माना जा रहा है कि दोनों लंच डेट पर गए थे, हालांकि इस मुलाकात को लेकर भी दोनों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।