शीतला अष्ठमी पर मुर्दे की सवारी, राजस्थान की अनोखी परंपरा

rajasthan-unique-tradition-murde-ki-sawari-sheetala-ashtami

शीतला अष्ठमी पर मुर्दे की सवारी, राजस्थान की अनोखी परंपरा

शीतला अष्ठमी पर मुर्दे की सवारी राजस्थान की अनोखी परंपरा

Murde Ki Sawari Rajasthan: राजस्थान में शीतला अष्ठमी धूमधाम से मनाई जाती है। यहां लोग होली पर नहीं शीतला अष्ठमी खेलते है। इस दिन एक अनोखी लोक परंपरा आज भी लोगों के बीच जीवित है, जिसे ‘मुर्दे की सवारी’ कहा जाता है। इस परंपरा में जिंदा व्यक्ति की अंतिम यात्रा निकाली जाती है। 

‘मुर्दे की सवारी’ 

खास बात यह है कि इस आयोजन के दौरान लोग पूरे साल की भड़ास और नाराजगी मजाकिया अंदाज में एक दूसरे पर निकालते है। इसमें सामाजिक व्यंग्य, हास्य और लोक संस्कृति की झलक दिखाई देती है। बड़ी संख्या में लोग इस जुलूस में शामिल होते है, और माहौल उत्सव जैसा बन जाता है। 

[caption id="attachment_140241" align="alignnone" width="1284"] मुर्दे की सवारी निकालने की परंपरा मुर्दे की सवारी निकालने की परंपरा[/caption]

जिंदा व्यक्ति की शवयात्रा 

भीलवाड़ा में होली के 8 दिन बाद शीतला अष्टमी पर सदियों पुरानी अनोखी परंपरा ‘मुर्दे की सवारी’ निकाली गई। इस दौरान एक शख्स को अर्थी पर लिटाकर ढोल-नगाड़ों के साथ शहर में शवयात्रा निकाली गई। जिसमें लोग गुलाल उड़ाते हुए हंसी-मजाक करते हुए शामिल हुए। इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। 

अर्थी का दाह संस्कार

करीब 426 साल पुरानी इस परंपरा की शुरुआत चित्तौड़ वालों की हवेली से होती है। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों, रेलवे स्टेशन चौराहा, गोलप्याऊ और भीमगंज क्षेत्र से होते हुए बड़े मंदिर पहुंचा। शव यात्रा के दौरान अर्थी पर लेटा व्यक्ति उठकर खड़ा हो गया और ढोल की धुन पर नाचने लगा।  बड़े मंदिर के पास पहुंचने पर अर्थी पर लेटा व्यक्ति उठकर भाग जाएगा और इसके बाद प्रतीकात्मक रूप से अर्थी का दाह संस्कार किया जाएगा।

[caption id="attachment_140242" align="alignnone" width="1320"]चित्तौड़ वालों की हवेली से जुलूस की शुरुआत चित्तौड़ वालों की हवेली से जुलूस की शुरुआत[/caption]

Murde Ki Sawari Rajasthan: क्या है परंपरा?

इस परंपरा के दौरान मजाक का दौर भी चलता है, इसलिए इसमें महिलाओं इसमें शामिल नहीं होती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस परंपरा को निभाने से समाज में आपसी मतभेद और कड़वाहट दूर होती है तथा सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। यही कारण है कि हर साल शहरवासी उत्साह के साथ इस अनोखे आयोजन में भाग लेते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह सवारी होलिका के होने वाले पति इलोजी की याद में निकाली जाती है, जो होलिका की मृत्यु के बाद भी अविवाहित रहे।

संबंधित सामग्री

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की नई शुरुआत हुई, जिससे लाखों लोगों को नई आशा मिली है।

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी ने कृषि इनोवेशन और नए कृषि विज्ञान केंद्रों के महत्व पर जोर दिया।

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

उत्तराखंड

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

मसूरी में गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सभी बचाव एजेंसियों ने भाग लिया।

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

लाइफ स्टाइल

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

जेल नेल आर्ट्स से जुड़े खतरों के बारे में डॉ. चांदनी जैन गुप्ता ने चेतावनी दी है, जिसमें कमजोर नाखून, स्किन कैंसर और इंफेक्शन का रिस्क शामिल है।

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ.  यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्य प्रदेश

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ. यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 अप्रैल को रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगे, जहाँ वे प्रदेश के विकास और जनकल्याण पर चर्चा करेंगे।