Military Exercise: थार के रेगिस्तान में भारतीय सेना की गर्जना,अब भारत सिर्फ तैया...

military-exercise

Military Exercise: थार के रेगिस्तान में भारतीय सेना की गर्जना,अब भारत सिर्फ तैयार नहीं, निर्णायक भी है!

military exercise थार के रेगिस्तान में भारतीय सेना की गर्जनाअब भारत सिर्फ तैयार नहीं निर्णायक भी है

Military Exercise: भारत-पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर इन दिनों जो गर्जना सुनाई दे रही है, वह किसी तूफान की नहीं, बल्कि भारतीय सेना की सशक्त रणनीतिक तैयारी की है। राजस्थान के थार रेगिस्तान में दक्षिणी कमांड द्वारा किया जा रहा हाई-इंटेंसिटी युद्धाभ्यास भारत की सैन्य क्षमता का जीवंत प्रदर्शन है। यह अभ्यास दिखाता है कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन हर पल युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है। [caption id="attachment_92170" align="alignnone" width="300"]Military Exercise Military Exercise[/caption]

सटीकता और क्षमताओं को सिद्ध किया

यह कोई सामान्य अभ्यास नहीं, बल्कि मल्टी-लेयर रणनीतिक ट्रेनिंग है, जिसमें युद्ध के हर पहलू को व्यावहारिक रूप से परखा जा रहा है। सेना के चेतक और चीता हेलीकॉप्टरों ने अभ्यास में भाग लेकर आसमानी ताकत का प्रदर्शन किया। वहीं, टैंकों ने लक्ष्य भेदकर अपनी सटीकता और क्षमताओं को सिद्ध किया।

Military Exercise: रणनीतिक प्लानिंग का मिश्रण बन चुका

सीमा पर बढ़ते खतरे जैसे ड्रोन अटैक, घुसपैठ और साइबर युद्ध को ध्यान में रखते हुए इस अभ्यास को डिज़ाइन किया गया है। आधुनिक युद्ध केवल सीमित मैदान तक नहीं होता, बल्कि यह सैटेलाइट, डिजिटल नेटवर्क, साइकोलॉजिकल दबाव और रणनीतिक प्लानिंग का मिश्रण बन चुका है।

Military Exercise: भारतीय सेना आतंकवादी गतिविधियों को कितनी सटीकता से खत्म कर सकती

इस दौरान एक खास तरह के हेलिबोर्न ऑपरेशन का भी अभ्यास किया गया। इसमें सैनिकों ने हेलीकॉप्टर से उतरकर टारगेट को खत्म किया और फिर लौट आए। यह सर्जिकल स्ट्राइक की शैली में किया गया एक व्यावहारिक अभ्यास था, जो यह दर्शाता है कि भारतीय सेना आतंकवादी गतिविधियों को कितनी सटीकता से खत्म कर सकती है।

Military Exercise: वह निर्णायक बढ़त बनाने में भी सक्षम

अभ्यास में ड्रोन निगरानी, सैटेलाइट फीड, आर्टिलरी गन और हेलीकॉप्टर सपोर्ट जैसी तकनीकों का उपयोग कर यह दिखाया गया कि सेना कैसे तेजी से रेगिस्तानी इलाके में मूव कर टारगेट को खत्म कर सकती है। इस आधुनिक युद्धाभ्यास से यह साफ संदेश गया है कि भारतीय सेना सिर्फ जवाब देने की स्थिति में नहीं है, बल्कि अब वह निर्णायक बढ़त बनाने में भी सक्षम है। 2025 का भारत अब 1965 या 1971 नहीं है। यह भारत शांति का समर्थक है, पर युद्ध हुआ तो उसे निर्णायक रूप से जीतने की पूरी ताकत रखता है।

संबंधित सामग्री

कोरबा: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़

कोरबा: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक में जा घुसी।

चार धाम यात्रा के दौरान बढ़ी अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई

उत्तराखंड

चार धाम यात्रा के दौरान बढ़ी अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई

चार धाम यात्रा शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है, लेकिन यह कार्रवाई केवल ठेली रेहड़ी वालों पर ही केंद्रित है।

वीडियो कॉल पर पत्नी से बात… फिर कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान मौत

मध्य प्रदेश

वीडियो कॉल पर पत्नी से बात… फिर कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान मौत

ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान एसएएफ कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना से पहले पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे।

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की व्यवस्था सुचारू, प्रशासन का कड़ा पहरा

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की व्यवस्था सुचारू, प्रशासन का कड़ा पहरा

चारधाम यात्रा के लिए यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेयजल, और मार्ग व्यवस्था के लिए कड़ी निगरानी और प्रबंधन किया जा रहा है।

कौशांबी में बक्से में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, लिव-इन पार्टनर ने की हत्या

उत्तर प्रदेश

कौशांबी में बक्से में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, लिव-इन पार्टनर ने की हत्या

उत्तरप्रदेश के कौशांबी में युवती की लाश लोहे के बक्से में मिलने के 12 दिन बाद पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।