कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास

kota-bundi-greenfield-airport-foundation-stone-cm-sharma

कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास

कोटा को 4600 करोड़ की सौगात cm शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास

Kota-Bundi Greenfield Airport: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 7 मार्च को कोटा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान CM बहुप्रतीक्षित कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना कोटा और पूरे हाड़ौती क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दौरे की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधि और प्रशासन पूरी तरह लगा हुआ है।

मुख्यमंत्री कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के साथ-साथ 4600 करोड़ रुपए की पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना

ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण

एक दिन पहले ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने मंच निर्माण, लोगों के बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी, व्हील्स टॉयलेट्स, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने लोगों के आने-जाने के लिए परिवहन व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंध और पांडाल की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाली संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पांडाल और पार्किंग की व्यवस्था की जाए।

[caption id="attachment_138569" align="alignnone" width="1156"]ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया निरीक्षण ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया निरीक्षण[/caption]

बिड़ला, नायडू होंगे शामिल

साथ ही अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने को कहा गया। ऊर्जा मंत्री ने 5 मार्च को फिर से मौके पर जाकर तैयारियों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। ऊर्जा मंत्रीने बताया कि कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू शामिल होंगे। यह एयरपोर्ट भविष्य में क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

Kota-Bundi Greenfield Airport:  4600 करोड़ की सौगात

इसी कार्यक्रम में 4600 करोड़ रुपए की जल और सिंचाई परियोजनाओं का भूमिपूजन किया जाएगा। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत 1100 करोड़ रुपए की नौनेरा परियोजना और 3500 करोड़ रुपए की परवन परियोजना शुरू की जाएगी। इन योजनाओं से पेयजल आपूर्ति और कृषि सिंचाई से जुड़े मुद्दों को राहत मिलने की भी उम्मीद की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

UP पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, CM योगी ने ली महिला जवानों की सलामी

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, CM योगी ने ली महिला जवानों की सलामी

लखनऊ में CM योगी ने महिला जवानों की सलामी ली और 60,244 नए सिपाहियों को UP पुलिस में स्वीकार किया। उन्होंने अनुशासन और महिला सुरक्षा पर जोर दिया।

CM डॉ. मोहन यादव ने सुनी चाय कैफे में

मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने सुनी चाय कैफे में 'मन की बात', जनता से की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चाय कैफे पर 'मन की बात' सुनने के बाद जनता से संवाद किया। पीएम मोदी ने विज्ञान और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोर दिया।

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

देश-विदेश

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली, तुरंत केंद्र ने CRPF की सुरक्षा प्रदान की। हरभजन समेत 7 सांसदों ने AAP छोड़ BJP जॉइन की।

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

उत्तराखंड

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

ऋषिकेश में गंगा तट पर परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा आरती में सुनील शेट्टी शामिल हुए, जहां उन्होंने युवाओं को भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाया।

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में यात्रा ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया, सुविधाओं और सुरक्षा की जांच की।