Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। जयपुर में सोमवार दोपहर से ही आसमान में बादलों ने डेरा लगा रखा है। राजस्थान में फिलहाल कहीं तीखी ठंड है तो कहीं हल्की राहत, लेकिन मौसम विभाग की ताजा चेतावनी ने किसानों और आम लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। राज्य में जल्द ही नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जो अपने साथ बारिश के साथ कोहरा लेकर आएगा।
नागौर सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटों के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश के तापमान में भारी अंतर देखा गया। जहां पाली का जवाई बांध 30.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, वहीं नागौर 7.0 डिग्री के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र दर्ज किया गया। शेखावाटी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में रात के समय गलन वाली ठंड पड़ रही है।