Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • R Ashwin IPL Retirement: R Ashwin ने IPL से लिया संन्यास, जानिए क्या है आगे का प्लान…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

R Ashwin IPL Retirement: R Ashwin ने IPL से लिया संन्यास, जानिए क्या है आगे का प्लान…

Hema Gupta August 27, 2025

R Ashwin IPL Retirement: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद अब IPL से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। IPL 2025 में अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से इस खबर की जानकारी दी और यह भी बताया कि अब वह दुनिया भर की विभिन्न टी-20 फ्रेंचाइजी लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।

Read More: Asian Shooting Championship: सिफ्ट कौर की शानदार वापसी ने दिलाई भारत को 50 मीटर 3P में एशियाई खिताब!

अश्विन ने अपने ट्वीट में क्या कहा…

अश्विन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- “खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है🤓।

इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूँगा, और सबसे जरूरी @IPL और @BCCI का, जो उन्होंने मुझे अब तक दिया है। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं🙏।”

Special day and hence a special beginning.

They say every ending will have a new start, my time as an IPL cricketer comes to a close today, but my time as an explorer of the game around various leagues begins today🤓.

Would like to thank all the franchisees for all the…

— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) August 27, 2025

IPL में आर अश्विन के आंकड़े…

आर अश्विन ने 16 सीजन में 221 मैच खेलते हुए कुल 187 विकेट अपने नाम किए। उनका औसत 30.22 रहा। सबसे अच्छा प्रदर्शन उन्होंने 4 विकेट देकर 34 रन में किया। बल्लेबाजी में अश्विन ने कुल 833 रन बनाए, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 50 रन और एक अर्धशतक शामिल है।

R Ashwin ends his time as IPL cricketer.

He will now the exploring other leagues around the world.#WhistlePodu #ipl #csk #IPL2025 #WhistlePodu #ravichandranashwin #Sportskeeda #Cricket #Retirement #CricTracker #T20 pic.twitter.com/GOg5IVbECR

— Scott Lopez (@ScottLo94848063) August 27, 2025

CSK का हिस्सा थे IPL 2025 में …

अश्विन IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। CSK ने मेगा ऑक्शन में उन्हें 9.75 करोड़ में खरीदा था। हालांकि इस सीजन उनका प्रदर्शन उतना शानदार नहीं रहा। उन्होंने 9 मैचों में 7 विकेट लिए।

अश्विन ने IPL में दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स जैसी टीमों के लिए भी खेला है। इस लंबे और सफल करियर ने उन्हें लीग का एक अनुभव संपन्न खिलाड़ी बना दिया।

क्रिकेटर का आगे का प्लान…

आर अश्विन ने यह स्पष्ट किया है कि वह अब दुनियाभर की T-20 लीगों में हिस्सा लेंगे। यह उनके क्रिकेट करियर का एक नया अध्याय है, जिसमें अनुभव और कौशल के साथ नए अवसरों को भुनाने का मौका मिलेगा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: गुरदासपुर: स्कूल में 400 बच्चों की जान दांव पर! आंखों में डर, दिलों में उम्मीद
Next: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मदरसों को बंद किए जाने पर धामी सरकार को 6 हफ्तों में जवाब देने को कहा

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

सऊदी से बहरीन तक..ईरान ने दागी 400 मिसाइलें, अमेरिकी बेस पर हमला

himani Shrotiya February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
  • Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!
  • सत्य की हमेशा जीत होती है-मुख्यमंत्री भगवंत मान
  • हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.