PM Narendra Modi: आज रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन करने वाले हैं। और कहा जा रहा है कि पीएम मोदी महिला आरक्षण पर बोल सकते हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा विधेयक कल लोकसभा में बहुमत के लिए जरुरी आंकड़ा पार न कर पाने की वजह से पारित नहीं हो पाया था। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष से बार-बार विधेयकों को समर्थन देने की अपील की थी बावजूद इसके विधेयक को विपक्ष का समर्थन नहीं मिला जिससे सदन में बिल गिर गया।

इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।A
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री ने कहा- विपक्ष को जीवनभर पछतावा होगा
आज संसद भवन में आयोजित सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति (CCS) की बैठक के दौरान भी प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक के पारित न होने पर नाराजगी जताई है।
उन्होंने कहा, “विपक्षी पार्टियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमें देश के हर गांव तक यह बात पहुंचानी होगी कि विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी है। वे पहले से ही इसे छिपाने के बहाने ढूंढ रहे हैं। विधेयक का समर्थन न करने के लिए जीवन भर पछतावा होगा।”
PM Narendra Modi: लोकसभा से पारित नहीं हो सका विधेयक
बता दें कि सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े 3 विधेयक लेकर आई थी। इनमें से 1 संविधान संशोधन विधेयक था, जिस पर कल मतदान हुआ। विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 सांसदों ने वोट किया। विधेयक को पारित होने के लिए जरूरी सदन में मौजूद कुल सदस्यों के दो तिहाई वोट नहीं मिले। इसके बाद सरकार ने बाकी दोनों विधेयकों को वापस ले लिया। 12 साल में पहली बार सरकार किसी विधेयक को पारित नहीं करा पाई है।
READ MORE: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलकत्ता की गलियों में घूम-घूम कर किया प्रचार
