MMS leaders: रीवा के एक नेता के 2 अश्लील वीडियो सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार यह वीडियो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा के बताए जा रहे हैं। और कहा जा रहा है कि VIDEO रीवा में शूट हुआ है। वीडियो में नेता अपने कपड़े उतारते हैं। फिर एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत दिखाई दे रहे है। पूरे घटनाक्रम को हनी ट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके साथ मौजूद युवती की उम्र काफी कम लग रही है। वीडियो पर चर्चा तेज होने के बाद भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने कहा- विनोद शर्मा कांग्रेस नेता हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि नेताजी भाजपा विधायक के करीबी हैं।

MMS leaders: नेता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं
वीडियो पर अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। और ना ही किसी संबंधित नेता की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा होगा।
MMS leaders: युवती ने शेयर किया था स्क्रीनशॉट
वीडियो में नेता के साथ जो लड़की दिख रही है , उसने अपनी इंस्टा आईडी से एक स्क्रीनशॉट पोस्ट शेयर किया था। इसमें उसने फनी बैकग्राउंड म्यूजिक लगाया था। यह स्क्रीनशॉट इस वीडियो से संबंधित है, जिसमें BJP नेता आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। स्क्रीनशॉट में भाजपा नेता कपड़े उतारते हुए नजर दिखाई दिए। इसी आईडी से युवती के द्वारा अन्य कई वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं। जो उसके निजी जीवन से संबंधित है और ब्लॉग के फॉर्मेट में हैं। जिससे मामले में हनी ट्रैप के आशंका और गहरा गई है। भाजपा विधायक बोले-विनोद मिश्रा कांग्रेस के नेता है। और मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि विनोद मिश्रा, श्रीनिवास तिवारी के परिवार से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस के नेता हैं। सिद्धार्थ तिवारी बीजेपी में आ गए हैं। जमीन विवाद के एक मामले में विनोद मिश्रा के पास स्टे था।
उन्होंने मुझसे मदद मांगी थी। मैंने वैध दस्तावेज और स्टे ऑर्डर होने के कारण उनका सहयोग किया था। जहां तक मुझे जानकारी है कि विनोद मिश्रा ने अभी तक भाजपा जॉइन नहीं की है, लेकिन इस मामले में कहीं न कहीं षड्यंत्र हो सकता है। इसकी प्रशासन को गहन जांच करनी चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता बोले- विधायक के खास ने आसाराम को फेल किया
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक के करीबी का जिस तरह का वीडियो सामने आया है। यही बीजेपी का असली चाल चरित्र है। सभी जानते हैं कि संबंधित नेता भाजपा विधायक प्रदीप पटेल का खास है। वह भाजपा से ही ताल्लुक रखता है। यह किस तरह का महिला सशक्तिकरण किया जा रहा है। इस तरह के नेता संत के वेश में कालनेमि है। धर्म की बात तो केवल कैमरे के सामने करते हैं। बाकी आसाराम को भी फेल कर दिया है।
