Panchayat 4 Trailer OUT: कॉमेडी, रोमांस और राजनीतिक ड्रामा से भरपूर सरप्राइजिंग स्टोरी!

panchayat-4-trailer-release-comedy-romance-drama-surprises

Panchayat 4 Trailer OUT: कॉमेडी, रोमांस और राजनीतिक ड्रामा से भरपूर सरप्राइजिंग स्टोरी!

panchayat 4 trailer out कॉमेडी रोमांस और राजनीतिक ड्रामा से भरपूर सरप्राइजिंग स्टोरी

Panchayat 4 Trailer OUT: मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ का धमाकेदार ट्रेलर 11 जून 2025 को रिलीज कर दिया गया है। अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली इस सीरीज का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर की लेंथ 2 मिनट 38 सेकंड है और इसमें फुलेरा गांव की राजनीति, प्रेम कहानी, भावनाएं और हास्य एक साथ पिरोए गए हैं। इस बार फुलेरा में मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच पंचायत चुनाव का जबरदस्त घमासान देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं क्या नया और क्या खास... Read More: Avika Gor Engagement: अविका गौर ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें!

क्या है नया और खास...?

पिछले सीजन के क्लाइमेक्स में प्रधान जी (रघुबीर यादव) पर हुए हमले ने दर्शकों को चौंका दिया था। अब सीजन 4 में पंचायत चुनाव की नई कहानी शुरू होगी। इस बार चुनावी मैदान में होंगी मंजू देवी और क्रांति देवी, जो वोटरों को रिझाने के लिए हर राजनीतिक दांव-पेच आजमाती नजर आएंगी। सचिव अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) की ईमानदारी पर सवाल खड़े होंगे, वहीं उसकी और रिंकी (सानविका) की प्रेम कहानी में भी नए मोड़ देखने को मिलेंगे। भूषण उर्फ बानराकस (दुर्गेश कुमार) अपनी पुरानी चालबाजियों के साथ लौटेंगे, और प्रह्लाद (फैसल मलिक) की दोस्ती, कहानी में इमोशन का तड़का लगाएगी।

सीजन 4 में कौन-कौन कर रहा है वापसी?

इस सीजन में अपने-अपने दमदार किरदारों में वापसी कर रहे हैं: जितेंद्र कुमार – सचिव अभिषेक त्रिपाठी, नीना गुप्ता – मंजू देवी, रघुबीर यादव – ब्रिज भूषण दुबे (पूर्व प्रधान जी), चंदन रॉय – विकास, सानविका – रिंकी, फैसल मलिक – प्रह्लाद, दुर्गेश कुमार – भूषण उर्फ बानराकस, सुनीता राजवार और पंकज झा – अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा कुछ नए किरदार भी इस सीजन में एंट्री करने जा रहे हैं, जो फुलेरा की राजनीति को और दिलचस्प बना देंगे।

ट्रेलर ने बटोरीं तारीफें...

ट्रेलर को फैंस और क्रिटिक्स दोनों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। एक यूजर ने कमेंट किया – "इस शो का हर डायलॉग कमाल का है और हर किरदार बिल्कुल यादगार है। अब तक का सबसे बेहतरीन ??" एक यूजर ने लिखा कि- "मैंने बेरोजगार रहते हुए ‘पंचायत’ के पिछले तीनों सीजन देखे थे, अब मैं उत्तर प्रदेश में पंचायत सचिव बन गया हूं और सीजन 4 एक अधिकारी के तौर पर देखूंगा। यह मेरे लिए खास है!" एक यूजर ने लिखा कि- "यह सीरीज एक बेहतरीन कृति है जो दिखाती है कि बिना अश्लीलता के अभिनय किसी भी चीज़ को मात दे सकता है। वे सभी बहुत ही वास्तविक किरदार हैं ❤।",

कब और कहां देख सकेंगे ‘पंचायत सीजन 4’?

पहले यह सीरीज 2 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फैंस की भारी डिमांड और एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने इसे एक हफ्ता पहले रिलीज करने का फैसला लिया है। रिलीज डेट: 24 जून 2025 प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो एपिसोड्स: कुल 8 एपिसोड

‘पंचायत’: एक आम गांव की खास कहानी..

‘पंचायत’ एक कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है, जिसे दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है और चंदन कुमार ने लिखा है। इस शो को प्रोड्यूस किया है TVF (The Viral Fever) ने। पहला सीजन साल 2020 में कोविड के दौरान रिलीज हुआ था और तभी से यह शो दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुका है।  

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।