Pakistan claim of destroying S400 false: कारगिल के बाद साउथ ब्लॉक में आज हुई प्र...

pakistan-claim-of-destroying-s400-false

Pakistan claim of destroying S400 false: कारगिल के बाद साउथ ब्लॉक में आज हुई प्रेस कांफ्रेस, पाकिस्तान के सभी दावे झूठे

pakistan claim of destroying s400 false कारगिल के बाद साउथ ब्लॉक में आज हुई प्रेस कांफ्रेस पाकिस्तान के सभी दावे झूठे

Pakistan claim of destroying S400 false: भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर लगातार सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। इस बीच विदेश और रक्षा मंत्रालय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस की। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान लगातार हिंदुस्तान पर मिसाइल अटैक कर रहा है। उसने हाईस्पीड मिसाइल से जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पंजाब के पठानकोट, आदमपुर और गुजरात के भुज एयरबेस पर हमला किया, जिसमें हमें (भारत) नुकसान पहुंचा है। https://youtube.com/shorts/CD2ViVjo4Wo?si=wP2BPlj47j9FZ4c-

S-400 सिस्टम को नुकसान पहुंचाने का दावा झूठा

पाकिस्तान दावे कर रहा है की पाकिस्तान ने भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया, इसपर भारत के रक्षा मंत्रालय ने भारत ने S-400 सिस्टम को नुकसान पहुंचाने के दावे को झूठा बताया। साथ ही यह भी कहा आदमपुर बेस के नुकसान की बात बिल्कुल झूठी है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान नापाक हरकत कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई की। भारत ने सिर्फ पहचाने गए सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए। Read More: Colonel Sofiya Wing Commander Vyomika PC: पाकिस्तान नागरिकों को ढाल बना रहा, जानिए ऑपरेशन सिंदूर के तीसरे दिन क्या-क्या हुआ?

पाकिस्तान गलत जानकारी फैला रहा

व्योमिका सिंह ने कहा पाकिस्तान गलत जानकारी फैला रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि उसने S-400 सिस्टम को नष्ट कर दिया है। उनका यह भी कहना है कि उसने सूरत और सिरसा के हवाई क्षेत्रों को तबाह कर दिया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा - "भारत पाकिस्तान द्वारा फैलाई जा रही इन झूठी बातों को पूरी तरह से खारिज करता है।" [caption id="attachment_80906" align="alignnone" width="300"]पाकिस्तान के झूठे दावे पाकिस्तान के झूठे दावे[/caption]

Pakistan claim of destroying S400 false: हम पूरी तरह से तैयार

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने आगे कहा कि पाक की सेना अपनी टुकड़ियों को आगे के इलाकों में ले जा रही है। इससे पता चलता है कि वे और ज्यादा हमला करने की तैयारी में हैं। भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह से तैयार हैं। पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि भारतीय सेना तनाव कम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पाकिस्तान को भी ऐसा करना होगा। उन्होंने कहा, अगर पाकिस्तान शांत रहता है, तो भारत भी शांत रहेगा।

पाकिस्तान की हरकतों से ही तनाव बढ़ा

विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कहना है कि पाकिस्तान की हरकतों से तनाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ही पहले उकसाने वाली कार्रवाई की। इसके जवाब में भारत ने हमेशा जिम्मेदारी से काम लिया। भारत ने सोच-समझकर ही जवाब दिया है। मिस्री ने कहा कि आज सुबह भी पाकिस्तान ने वही पुरानी हरकत दोहराई, और हमला किया।

भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना लगातार पश्चिमी सीमा पर हमले कर रही है। उन्होंने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, और फाइटर जेट का इस्तेमाल करके भारत के सैन्य बेस पर हमला किया है। कर्नल सोफिया कुरेशी ने कहा,भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया। लेकिन पाकिस्तान ने 26 से ज़्यादा जगहों पर हवाई रास्ते से घुसपैठ करने की कोशिश की है। उन्होंने उधमपुर, भुज, पठानकोट और बठिंडा में एयर फ़ोर्स बेस पर नुकसान पहुंचाया।

संबंधित सामग्री

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

देश-विदेश

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

राज्य

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राज्य

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राजस्थान रोडवेज ने 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें लॉन्च कीं, जो आधुनिक सुविधाओं और ईको-फ्रेंडली तकनीक से लैस हैं।

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

देश-विदेश

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

यह लेख बताता है कि कैसे बच्चों को प्रतिष्ठा के बजाय पूरे मन से काम करने की महत्वता सिखानी चाहिए। मुस्कान और तनिष्क की कहानियाँ इस विचार को प्रदर्शित करती हैं।