Zagreb Rapid Chess Tournament 2025: गुकेश बने रैपिड किंग, 36 चालों में वेस्ली सो को दी करारी शिकस्त!

zagreb-rapid-chess-2025-gukesh-beats-wesley-so-in-36-moves

Zagreb Rapid Chess Tournament 2025: गुकेश बने रैपिड किंग, 36 चालों में वेस्ली सो को दी करारी शिकस्त!

zagreb rapid chess tournament 2025 गुकेश बने रैपिड किंग 36 चालों में वेस्ली सो को दी करारी शिकस्त

Sweety Boora Wins Gold: घरेलू संघर्षों के बीच स्वीटी बूरा ने जीता गोल्ड, अल्फिया पठान को 5-0 से हराया… आपको बता दें कि, गुकेश ने टूर्नामेंट के आखिरी राउंड में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो को केवल 36 चालों में पराजित करके खिताबी जीत हासिल की।

पहले मुकाबले में हार, फिर शानदार वापसी...

इस टूर्नामेंट में गुकेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले राउंड में उन्हें पोलैंड के जान-क्रिस्टॉफ डूडा से 59 चालों में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा और भारत के आर. प्रज्ञानानंदा को हराया।

कार्लसन को हराकर मचाया तहलका...

1. गुकेश ने चौथे राउंड में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को शिकस्त दी। 2. पांचवें राउंड में अमेरिकी सुपर GM फैबियानो कारूआना को मात दी। 3. छठे राउंड में दुनिया के पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को भी हराया। यह मैग्नस के खिलाफ गुकेश की करियर की दूसरी जीत रही, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Gukesh ?? defeats World No. 1 Magnus Carlsen, winning five consecutive games in the 2025 SuperUnited Rapid Croatia Chess Championship.

A fluke happens once, not five times. That’s why he’s world champion. He’s in complete Beast Mode! ?? pic.twitter.com/MUsC0wGYAQ — Ashwini Roopesh (@AshwiniRoopesh) July 3, 2025

9 मुकाबले, 6 जीत, 2 ड्रॉ, 1 हार...

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने रैपिड फॉर्मेट में कुल 9 मुकाबले खेले, जिनमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। केवल 1 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन के दम पर गुकेश ने कुल 14 अंक जुटाए और सभी दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए रैपिड खिताब अपने नाम किया।

प्रज्ञानानंदा का भी रहा शानदार प्रदर्शन...

भारत के एक और युवा खिलाड़ी आर. प्रज्ञानानंदा ने भी टूर्नामेंट में संतुलित प्रदर्शन किया। उन्होंने 1 मुकाबला जीता, 7 ड्रॉ खेले और सिर्फ 1 मैच में हार मिली। उन्होंने कुल 9 पॉइंट हासिल किए। हालांकि रैपिड खिताब से दूर रहे, लेकिन ग्रैंड चेस टूर 2025 की ओवरऑल रैंकिंग में प्रबल दावेदार बने हुए हैं।

ग्रैंड चेस टूर 2025 का हिस्सा है यह टूर्नामेंट...

सुपर यूनाइटेड रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट, शतरंज की प्रतिष्ठित सीरीज ग्रैंड चेस टूर 2025 का हिस्सा है। इस टूर्नामेंट में दुनिया के टॉप ग्रैंडमास्टर्स हिस्सा लेते हैं। गुकेश की यह जीत भारतीय शतरंज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाली है।

अब नजरें ब्लिट्ज राउंड पर...

रैपिड के बाद अब सभी की निगाहें ब्लिट्ज फॉर्मेट पर हैं। क्या गुकेश वहां भी अपना दबदबा कायम रख पाएंगे? आने वाले राउंड्स में इसका जवाब मिलेगा।  

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, स्कूल बंद, वैली ब्रिज बहा

राज्य

उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, स्कूल बंद, वैली ब्रिज बहा

उत्तराखंड में लगातार बारिश के बाद फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी। 12 जिलों में खतरा, स्कूल बंद और राहत कार्य तेज।

चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

राज्य

चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

पंजाब में बढ़ते धमकियों के मामलों के बीच, चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच जारी है.

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

मनोरंजन

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

गायक गुरु रंधावा को उनके नवीनतम गाने 'फाइन शिट' के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बोल और प्रस्तुति को लेकर प्रशंसक नाखुश हैं।

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

लाइफ स्टाइल

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

दोपहर के खाने के बाद नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि भारी भोजन, सर्केडियन रिदम और खून में ग्लूकोज का बदलाव।

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

राज्य

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

देहरादून में दूध लेने गई महिला पर जंगली हाथी का हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।