Yogi Adityanath Niece Wedding: योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी, नेताओं ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

yogi-adityanath-niece-wedding-leaders-blessings

Yogi Adityanath Niece Wedding: योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी, नेताओं ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

yogi adityanath niece wedding योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी नेताओं ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

Yogi Adityanath Niece Wedding: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। इस भव्य विवाह समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे। शुक्रवार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री धामी ने हेलीकॉप्टर से कांडी गांव का दौरा किया और फिर सड़क मार्ग से पंचूर गांव पहुंचे। Read More: PM Modi France Visit: अमेरिका से पहले फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी..मिलिट्री, एआई और द्विपक्षीय समझौतों पर हो सकती है चर्चा

शादी समारोह में शामिल हुए प्रमुख नेता

योगी आदित्यनाथ की भतीजी के विवाह समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ भाजपा सांसद सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, और कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सभी नेताओं ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और विवाह समारोह भव्यता से संपन्न हुआ।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

शादी समारोह के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री धामी ने कांडी गांव में स्वर्गीय चंद्रमोहन नेगी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह एक सम्मानजनक अवसर था, जो स्थानीय समुदाय के लिए खास रहा। शनिवार को योगी आदित्यनाथ पंचूर गांव में नवनिर्मित बारात घर का उद्घाटन करेंगे इसके साथ ही सीएम अपने पुराने स्कूलों का निरीक्षण भी करेंगे। इसके साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर हाई स्कूल ठांगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी, और राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी भी शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ ने अपने बचपन की पढ़ाई राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर में कक्षा एक से पांचवीं तक की थी। उनके दौरे को लेकर इन विद्यालयों को फूलों से सजाया गया है.इन स्कूलों में सीएसआर फंड से नवीनीकरण किया गया और नए फर्नीचर की व्यवस्था भी की गई है।

पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण का पंचूर दौरा

शादी से एक दिन पहले, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण भी योगी आदित्यनाथ से मिलने पंचूर गांव पहुंचे थे. उनके आगमन को लेकर गांव में विशेष तैयारियां की गई थीं। और उनका भव्य स्वागत किया गया। योगी आदित्यनाथ के गांव पहुंचने से पंचूर और आसपास के इलाकों में खासा उत्साह देखने को मिला। गांववासियों ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया। शादी समारोह को लेकर पूरे गांव में उल्लास का माहौल रहा और यह आयोजन चर्चा का प्रमुख विषय बना रहा।

संबंधित सामग्री

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

मनोरंजन

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ चल रही कंट्रोवर्सी को समाप्त कर दिया और 'सतलुज' फिल्म पर अपना विरोध वापस ले लिया है।

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

राज्य

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

नोएडा के ममूरा क्षेत्र में 5 मंजिला मकान में आग लगने से 2 की मौत हो गई, कई झुलसे। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

राज्य

युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं के कौशल विकास और उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डाला।

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो, बोले- सरकार हर गांव तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

राज्य

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो, बोले- सरकार हर गांव तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में रोड शो किया और 'सेवा, सुशासन, समर्पण एवं जन-जन की सरकार' कार्यक्रम में भाग लिया।