yasin machhli case: मछली परिवार से जुड़े 9 लोगों को हाईकोर्ट से राहत: बैंक खाते ...

yasin-machhli-case

yasin machhli case: मछली परिवार से जुड़े 9 लोगों को हाईकोर्ट से राहत: बैंक खाते डी-फ्रीज करने का आदेश

yasin machhli case मछली परिवार से जुड़े 9 लोगों को हाईकोर्ट से राहत बैंक खाते डी-फ्रीज करने का आदेश

yasin machhli case: भोपाल के चर्चित गैंगस्टर यासीन अहमद उर्फ मछली के परिवार से जुड़े 9 लोगों को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मंगलवार को इन लोगों के फ्रीज किए गए बैंक खातों को डी-फ्रीज करने का आदेश दिया है। साथ ही राज्य सरकार से उनके घरों को ढहाने की कार्रवाई पर विस्तृत जवाब भी मांगा गया है। [caption id="attachment_109471" align="alignnone" width="300"]yasin machhli case yasin machhli case[/caption]

कोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस विशाल मिश्रा की एकल पीठ ने यह स्पष्ट किया कि यदि याचिकाकर्ताओं पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, तो उनके बैंक खातों को सीज करना अनुचित है। कोर्ट ने निर्देश दिए कि बैंक खाते डी-फ्रीज किए जाएं और RBI नियमों के तहत ही लेनदेन हो, यानी कैश विड्रॉल तय सीमा से अधिक न हो।

yasin machhli case: पुलिस कार्रवाई के लिए स्वतंत्र, पर कानून के दायरे में

कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि पुलिस जांच में याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई आपत्तिजनक साक्ष्य मिलते हैं, तो पुलिस को कानून के तहत उचित कार्रवाई करने की पूरी स्वतंत्रता होगी।

याचिकाकर्ताओं का पक्ष

साजिदा बी समेत 9 याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनके घर बिना किसी वैध नोटिस या कानूनी प्रक्रिया के तोड़ दिए, उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए और ईमेल तक ब्लॉक कर दिए गए। उन्होंने बताया कि उनका नाम किसी FIR में नहीं है, न ही कोई आपराधिक जांच उनके खिलाफ चल रही है।

yasin machhli case: अधिकारियों का जवाब

[caption id="attachment_109472" align="alignnone" width="300"]yasin machhli case yasin machhli case[/caption] 26 सितंबर की सुनवाई के दौरान भोपाल कलेक्टर और डीसीपी क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होकर यह स्वीकार किया कि याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है। हालांकि, यासीन के खाते से याचिकाकर्ताओं के खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर हुई है, जिसकी जांच अभी लंबित है।

संपत्ति तोड़ने पर सवाल

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने 21 अगस्त 2025 को संपत्ति ध्वस्त करने की कार्रवाई की, लेकिन उन्हें कोई कानूनी नोटिस नहीं दिया गया। यह संविधान के तहत मिले अधिकारों का उल्लंघन है। उनका दावा है कि वे अन्य सरकारी जमीन पर रहने वाले लोगों की तरह ही रह रहे हैं, फिर भी केवल उन्हें टारगेट किया गया।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।