फिटकरी: एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक
फिटकरी, जिसे अंग्रेजी में 'Alum' कहा जाता है, एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है। यह त्वचा के बैक्टीरिया को मारने में मदद करती है, जिससे मुंहासे और पिंपल्स की समस्या कम होती है। इसके अलावा, फिटकरी त्वचा के रोमछिद्रों को कसने में भी सहायक है, जिससे त्वचा टाइट और जवां दिखती है।दाग-धब्बों से दिलाए छुटकारा
अगर आप चेहरे पर मौजूद पुराने दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो फिटकरी आपके लिए कारगर इलाज साबित हो सकती है। फिटकरी का पाउडर या फिटकरी से बना फेस वॉश त्वचा की ऊपरी परत को साफ करता है और मेलानिन की अधिकता को नियंत्रित कर दाग-धब्बों को हल्का करता है। इसके अलावा यह सनबर्न और टैनिंग से भी राहत दिलाता है।
झुर्रियों से राहत: बढ़ती उम्र की निशानियों पर ब्रेक..
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस आना आम बात है। हालांकि, इन लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है। फिटकरी त्वचा को कसने में मदद करती है, जिससे झुर्रियों की गहराई कम होती है। आप चाहें तो फिटकरी फेस पैक का उपयोग करें या फिर रोजाना फिटकरी के पानी से चेहरा धोएं। नियमित उपयोग से चेहरे पर युवा और चमकदार लुक बना रहता है।मुंहासों और पिंपल्स पर असरदार..
फिटकरी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक हैं। यदि आप एक्ने या पिंपल्स से जूझ रहे हैं, तो फिटकरी से चेहरा धोना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह त्वचा के इन्फेक्शन को रोकता है और धीरे-धीरे मुंहासों को कम करता है।त्वचा को दे प्राकृतिक निखार और ग्लो...
डल और थकी हुई त्वचा को तरोताजा और निखार युक्त बनाने के लिए फिटकरी का उपयोग एक प्राकृतिक उपाय है। यह त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करता है, खासकर ऑयली स्किन वालों के लिए यह बेहद उपयोगी है। फिटकरी स्किन से अतिरिक्त तेल को हटाती है और त्वचा की चमक को बनाए रखती है।साबुन से चेहरा धोने के नुकसान...
साबुन में मौजूद केमिकल्स और सर्फेक्टेंट्स त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीन लेते हैं, जिससे त्वचा ड्राई और रुखी हो जाती है। इसके अलावा, साबुन का pH स्तर त्वचा के pH स्तर से मेल नहीं खाता, जिससे त्वचा में जलन, खुजली और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लगातार साबुन का इस्तेमाल करने से उम्र से पहले झुर्रियां और फाइन लाइन्स भी दिखाई देने लगती हैं।