हेड कोच का बयान- महिला T-20 World Cup में मिलेगा ‘सरप्राइज़’

womens-t20-wc-2024-latest-update

हेड कोच का बयान- महिला T-20 World Cup में मिलेगा ‘सरप्राइज़’

By:

Ranu

हेड कोच का बयान- महिला t-20 world cup में मिलेगा ‘सरप्राइज़’

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 3 अक्तूबर से यूएई में होगा और इसके लिए टीम इंडिया बिल्कुल तैयार है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की कोशिश करेगी. टीम इंडिया 2020 में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था. हालांकि इस बार टीम की तैयारी पूरी है और परिस्थितियां भी अनुकूल हैं ऐसे में हेड कोच अमोल मजूमदार अच्छे प्रदर्शन का दावा कर रहे हैं. अमोल मजूमदार ने बताया कि उन्होंने एनसीए में हुए ट्रेनिंग कैंप में कई चीजों की पहचान कर ली है और साथ ही उन्हें नंबर 3 पर खेलने वाली बल्लेबाज भी मिल गई है. अमोल मजूमदार ने हालांकि नंबर 3 पर खेलने वाली खिलाड़ी का नाम नहीं बताया, उन्होंने कहा कि वो सरप्राइज टी20 वर्ल्ड कप में ही मिलेगा.

मजूमदार की बड़ी बातें

अमोल मजूमदार ने कहा, ‘हम हर चीज के लिए तैयार हैं.कौशल शिविर में हमने 10 दिन में नेट पर तैयारी के साथ पांच मैच खेले. जहां तक ​​तैयारी का सवाल है, हमने अच्छी तैयारी की है.’ मजूमदार ने कहा, ‘हमारे टॉप 6 बल्लेबाज बेस्ट हैं. उनकी बैटिंग की शैली अलग है. हमने नंबर 3 की पहचान कर ली है और हम इसका खुलासा तब करेंगे जब प्लेइंग इलेवन का ऐलान होगा. अमोल मजूमदार ने कहा कि जहां तक ​​परिस्थितियों का सवाल है, ये भारत जैसी ही होंगी.

हरमनप्रीत को टीम पर भरोसा

हरमनप्रीत कौर ने भी टीम पर भरोसा जताया. वो इस बात से परेशान हैं कि टीम इंडिया खिताब के काफी करीब आकर तीन बार चूकी है लेकिन इस बार उन्हें विश्वास है कि ये टीम जीतेगी. हरमनप्रीत ने कहा कि उनकी टीम की तैयारी काफी अच्छी है और साथ ही हर खिलाड़ी ने फिटनेस और फील्डिंग पर काफी ध्यान दिया.

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर),अरुंधति रेड्डी , रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन

संबंधित सामग्री

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो डिब्बे से निकला धुआं

देश-विदेश

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो डिब्बे से निकला धुआं

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को राजकोट में आपात लैंडिंग करनी पड़ी, जब पायलट ने कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं देखा। सभी 194 यात्री सुरक्षित हैं।

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह, CM धामी ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

राज्य

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह, CM धामी ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया।