जल्द टूटेगा मास्टरब्लास्टर का रिकॉर्ड? रुट के पास है मौका

will-masterblasters-record-be-broken-soon-root-has-a-chance

जल्द टूटेगा मास्टरब्लास्टर का रिकॉर्ड? रुट के पास है मौका

By:

Ranu

जल्द टूटेगा मास्टरब्लास्टर का रिकॉर्ड रुट के पास है मौका

टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का बल्ला लगातार रनों की बारिश किए जा रहा है. मुल्तान में खेले जा रहे पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच में उन्होंने शतक लगाकर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर डाला है. रूट अब टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. एलिस्टर कुक ने अपने टेस्ट करियर में 12,472 रन बनाए थे, लेकिन रूट अब उनसे आगे निकल गए हैं.

जो रूट का अगला टारगेट अब भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 164 टेस्ट मैचों में 13,288 रन बनाए थे. रूट अभी उनसे काफी दूर हैं लेकिन क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर आ गए हैं. रूट ने इस साल अब तक खेली 21 टेस्ट पारियों में 56 से ज्यादा के औसत से रन बनाए हैं. इन 21 पारियों में उनके बल्ले से 5 शतक और चार अर्धशतकीय पारियां निकली हैं.

टूटेगा सचिन का रिकॉर्ड?

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने अपने 200 टेस्ट मैचों के विशाल करियर में 15,921 रन बनाए थे. दूसरी ओर जो रूट के अभी 13 हजार रन भी पूरे नहीं हुए हैं. यदि रूट, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनना चाहते हैं तो उन्हें अभी 3,300 से भी अधिक रन बनाने होंगे. अगर रूट हर साल एक हजार से अधिक रन बनाते हैं तो भी उन्हें सचिन को पीछे छोड़ने के लिए 3 साल कम से कम टेस्ट क्रिकेट खेलना होगा.

दूसरी ओर शतकों की बात करें तो फिलहाल कोई सचिन के आसपास भी नहीं है. सचिन ने अपने टेस्ट करियर में 51 शतक लगाए थे, लेकिन रूट अब तक केवल 34 ही सेंचुरी लगा पाए हैं. मगर रनों के मामले में जरूर लोग उम्मीद करने लगे हैं कि रूट की फॉर्म जारी रही तो वो जरूर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे.

संबंधित सामग्री

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।