WI vs Italy T20 WC 2026: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराकर लगातार चौथी जीत की दर्ज!

wi-vs-italy-t20-wc-2026-match-wi-won-the-match

WI vs Italy T20 WC 2026: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराकर लगातार चौथी जीत की दर्ज!

wi vs italy t20 wc 2026 वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराकर लगातार चौथी जीत की दर्ज

WI vs Italy T20 WC 2026: ICC T-20 वर्ल्डकप के 37वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जिसमें इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 165 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी इटली टीम ने 18 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

इटली टीम 123 रन पर ही धारासाही

टारगेट का पीछा करने उतरी इटली टीम से बेन मैनेंटी ने 26 रन, जेजे स्मट्स ने 24 रन, एंथोनी मोस्का ने 19 रन और ग्रांट स्टीवर्ट ने 12 रन बनाकर आउट हो गए। बाकी 7 बैटर्स 10 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

वेस्टइंडीज की ओर से शमार जोसेफ ने 4 विकेट और मैथ्यू फोर्ड ने 3 विकेट चटकाएं। वहीं गुडाकेश मोती ने 2 विकेट और अकील हुसैन ने 1 विकेट लिया।

वेस्टइंडीज को मिली लगातार चौथी जीत

पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज से शाई होप ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 46 गेंद में 6 चौके, 4 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 24 रन, शेरफेन रदरफोर्ड 24 रन और मैथ्यू फोर्ड 16 रन बनाकर नाबाद रहें। इसी के साथ टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए।

इटली की ओर से क्रिशन कलुगमागे और बेन मैनेंटी ने 2-2 विकेट झटके। वहीं अली हसन और थॉमस ड्राका को 1-1 विकेट मिला।

दोनों टीमों के प्लेइंग 11

इटली

हैरी मैनेंटी (कप्तान), जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेट कीपर), क्रिशन कलुगमागे, थॉमस ड्राका, अली हसन।

वेस्टइंडीज ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड,अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।  

संबंधित सामग्री

'सॉरी दीदी' बोलकर करता था शिकार, लड़कियों को बाइक से टक्कर मार वीडियो बनाता था यूट्यूबर; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

देश-विदेश

'सॉरी दीदी' बोलकर करता था शिकार, लड़कियों को बाइक से टक्कर मार वीडियो बनाता था यूट्यूबर; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

दिल्ली पुलिस ने गुरमन सिंह को गिरफ्तार किया, जो महिला राइडर्स को जानबूझकर टक्कर मारकर उनके रिएक्शन को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था।

BJP MLA के बेटे की शादी में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, नवदंपति को दीं शुभकामनाएं

राज्य

BJP MLA के बेटे की शादी में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, नवदंपति को दीं शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधनी में एक दिवसीय दौरे पर स्थानीय समाज के लोगों से मुलाकात की और विविध सामाजिक आयोजनों में भाग लिया।

पारंपरिक वेशभूषा में बड़ा भंगाल पहुंचे हिमाचल CM सुक्खू, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; विकास का दिया भरोसा

राज्य

पारंपरिक वेशभूषा में बड़ा भंगाल पहुंचे हिमाचल CM सुक्खू, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; विकास का दिया भरोसा

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और विकास के लिए आश्वासन दिया।

झारखंड सरकार पर बरसे भाजपा नेता सुनील सोरेन, बोले- &quotभ्रष्टाचार और अव्यवस्था से विकास कार्य ठप&quot

राज्य

झारखंड सरकार पर बरसे भाजपा नेता सुनील सोरेन, बोले- "भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से विकास कार्य ठप"

भाजपा नेता सुनील सोरेन ने हेमंत सोरेन की सरकार पर कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में विकास की गति प्रभावित हुई है।

स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान

राज्य

स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हालिया भाषण में स्वास्थ्य सेवाओं की उन्नति और विभिन्न नए अभियानों की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने स्वास्थ्य नीतियों की सफलता पर भी बल दिया।