Brain of Wisdom Tooth Connection: कब आती है अक्ल दाढ़? जानिए अक्ल से क्या है कनेक्शन...

when-do-wisdom-teeth-come-in-meaning-intelligence

Brain of Wisdom Tooth Connection: कब आती है अक्ल दाढ़? जानिए अक्ल से क्या है कनेक्शन...

brain of wisdom tooth connection कब आती है अक्ल दाढ़ जानिए अक्ल से क्या है कनेक्शन

The Wisdom Tooth Connection: अक्ल दाढ़ आपके मुंह में सबसे पीछे आने वाले दांत होते हैं, जिन्हें तीसरी दाढ़ भी कहा जाता है। ये आमतौर पर 17 से 25 साल की उम्र के बीच आते हैं, लेकिन हर किसी में ये समान रूप से नहीं आते। कुछ लोगों में, ये दांत पूरी तरह से नहीं निकलते और मसूड़ों में फंस जाते हैं, जिससे दर्द और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। Read More: How to Become Socially Intelligent: जानिए सामाजिक बुद्धिमत्ता बढ़ाने के जरूरी टिप्स…

क्या है अकल दाढ़?

जिसे आम बोलचाल में "अकल दाढ़" कहा जाता है, वह वास्तव में हमारे मुंह के सबसे पीछे की तीसरी और अंतिम मोलर (चबाने वाली दांत) होती है। सामान्यत: इंसानों के मुंह में चार अकल दाढ़ें होती हैं – ऊपर और नीचे, दोनों जबड़ों के दोनों किनारों पर। अंग्रेजी में इसे ‘Wisdom Teeth’ कहा जाता है, क्योंकि ये दांत उस उम्र में आते हैं जब व्यक्ति "बुद्धिमान" या "समझदार" हो रहा होता है – यानी किशोरावस्था के बाद और वयस्कता की शुरुआत में।

अकल दाढ़ कब आती है?

अकल दाढ़ आमतौर पर 17 से 25 साल की उम्र के बीच निकलती है, हालांकि कुछ लोगों को ये 30 की उम्र के बाद या कभी नहीं भी आती।

कुछ दिलचस्प तथ्य -

1. लगभग 65-70% लोगों को चारों अकल दाढ़ें आती हैं। 2. वहीं, 25% लोगों को इनमें से एक या दो ही आती हैं। 3. कुछ लोगों को एक भी अकल दाढ़ नहीं निकलती, जो एक प्रकार का अनुवांशिक बदलाव (evolutionary trait) माना जाता है।

इसका नाम 'अकल दाढ़' क्यों पड़ा?

इसका सीधा संबंध उम्र से है, जब ये दांत निकलते हैं। पुराने समय में माना जाता था कि 17-25 की उम्र के बीच इंसान मानसिक रूप से परिपक्व हो जाता है — यानी अब उसमें सोचने-समझने की “अकल” आ जाती है। इसी से इस दांत को ‘अकल दाढ़’ कहा जाने लगा। लेकिन हकीकत यह है कि इस दांत का अकल या बुद्धिमत्ता से कोई सीधा संबंध नहीं है। यह नाम बस एक उम्र संबंधी संयोग के चलते दिया गया है।

जापान और कोरिया में अलग नाम..

जापान में अकल दाढ़ को "oyashirazu" कहा जाता है, जिसका अर्थ है "वह दांत जो माता-पिता की जानकारी के बिना आता है" – क्योंकि अक्सर ये तब आते हैं जब बच्चा घर से दूर रहने लगा होता है। कोरिया में इन्हें ‘사랑니’ (सारांगनी) कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है "लव टूथ" – क्योंकि यह उम्र प्यार में पड़ने की होती है।

समस्या कब होती है?

अकल दाढ़ें कई बार बिना किसी दिक्कत के निकल जाती हैं, लेकिन अक्सर ये तकलीफदेह हो सकती हैं। इसकी वजह है कम जगह या गलत दिशा में निकलना।

संभावित समस्याएं...

1. इम्पैक्टेड टुथ (Impacted Wisdom Tooth): जब दांत पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाता और मसूड़े या अन्य दांतों से टकरा जाता है। 2. सूजन और दर्द: मसूड़ों में संक्रमण और सूजन आम है। 3. जवड़े में जकड़न या सिरदर्द: कुछ मामलों में इनका दर्द सिर, कान और गर्दन तक भी असर डालता है। 4. अन्य दांतों को नुकसान: अगर अकल दाढ़ गलत दिशा में निकल रही हो तो वह बाकी दांतों को दबा सकती है।

क्या वाकई अकल दाढ़ से बढ़ती है 'अकल'?

वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार -

इसका मस्तिष्क के विकास या IQ से कोई लेना-देना नहीं है। यह सिर्फ नाम का संयोग है। हालांकि कुछ संस्कृति और परंपराओं में इसे बुद्धि के आगमन का प्रतीक माना गया है, लेकिन आधुनिक चिकित्सा इसे एक विकासात्मक दांत मानती है, जिसका कोई बौद्धिक योगदान नहीं है।

अकल दाढ़ की देखभाल कैसे करें?

अगर आपकी अकल दाढ़ निकल रही हो या निकल चुकी हो, तो उसकी देखभाल करना जरूरी है- 1. दिन में दो बार ब्रश करें, खासकर पीछे के हिस्से को साफ करें। 2. माउथवॉश या गुनगुने पानी से कुल्ला करें। 3. दर्द या सूजन होने पर डॉक्टर से सलाह लें। 4. दांत में फंसे खाने को फ्लॉस से हटाएं।  

संबंधित सामग्री

पेट रहेगा ठंडा, गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना

लाइफ स्टाइल

पेट रहेगा ठंडा, गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना

गर्मियों में मखाना खाने के विभिन्न तरीके और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से जानकारी, जैसे मखाना चाट और मखाना रायता.

बिहार

'जैसे में तड़प रही, वैसे वो भी तड़पे...' वैशाली में नवविवाहिता ने की आत्महत्या

बिहार की नवविवाहिता नेहा कुमारी ने पति मयंक राज पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली।

शंकराचार्य ने दी गोरक्षा पर चुनावी चेतावनी, उठाए राजनीति पर सवाल

उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य ने दी गोरक्षा पर चुनावी चेतावनी, उठाए राजनीति पर सवाल

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गोरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को चेतावनी दी, यदि ठोस संकल्प नहीं लिया गया तो निर्दलीय उम्मीदवार उतारेंगे।

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर, लखनऊ की होम ग्राउंड पर लगातार 8वीं हार, रघुवंशी के आउट होने पर विवाद

देश-विदेश

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर, लखनऊ की होम ग्राउंड पर लगातार 8वीं हार, रघुवंशी के आउट होने पर विवाद

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। सुनील नरेन और रिंकू सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई।

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार।