virat-kohli-photo-like-controversy-german-model-lizelaj-reaction

जानिए कोहली के एक लाइक से रातों रात स्टार बनी जर्मन मॉडल ने क्या कहा?

By : Hema Gupta
जानिए कोहली के एक लाइक से रातों रात स्टार बनी जर्मन मॉडल ने क्या कहा?

LizLaz ON Virat Photo Like Controversy: भारतीय टीम और RCB टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। वो IPL में तो अपना शानदार प्रदर्शन कर ही रहे हैं, लेकिन वो उसकी वजह से नहीं बल्कि एक लाइक की वजह से फिर से चर्चाओं में हैं। हालहि में विराट कोहली के अकाउंट से जर्मन की मॉडल और इन्फ्लुएंसर LizLaz की पुरानी तस्वीर में लाइक हो गया, विराट के लाइक ने सबका ध्यान खींच लिया। देखते ही देखते लाइक किया पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस पर अब लिजलाज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि- ‘मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा।'

जर्मन मॉडल लिजलाज का बयान

एक इंटरव्यू के दौरान लिजलाज ने कहा कि- ‘मैं सुबह उठी तो देखा कि मैं खबरों में हूं। मुझे नहीं पता था कि विराट ने कब फोटो लाइक की। लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म की खबरें मुझे भेजीं। मुझे बहुत सारे मैसेज मिले और लोग काफी उत्साहित थे।’

RCB की फैन है लिजलाज

लिजलाज ने बताया कि- 'भारत यात्रा के दौरान उन्हें क्रिकेट के बारे में पता चला, जब वह पहली बार भारत आई थीं और यहां कई महीनों तक रहीं। इस दौरान उन्होंने साउथ इंडिया, गोवा, मैसूर, कुर्ग, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद समेत कई जगहों की यात्रा की। फिर IPL के दौरान उन्होंने अपने बेंगलुरु के दोस्तों के साथ मैच देखना शुरू किया और वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की फैन बन गईं। इसी दौरान उन्होंने विराट कोहली को खेलते देखा और उन्हें पसंद किया।'

किंग कोहली ने फोटो को किया अनलाइक

विराट कोहली के उनके फोटो से लाइक हटाने पर कहा कि- , ‘मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा। मुझे खुशी थी कि उन्होंने लाइक किया, लेकिन यह इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया, समझ नहीं आया। शायद उनका ऐसा इरादा नहीं था, फिर भी मैं उनके सपोर्ट की सराहना करती हूं।’

बता दें कि, लिजलाज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं।

1 लाइक ने बना दिया स्टार

लिजलाज ने बताया कि- 'विराट कोहली के तस्वीर लाइक करने के बाद उन्हें काम के कई ऑफर्स मिले हैं, लेकिन वह फिलहाल सोच-समझकर फैसला लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह म्यूजिक और व्लॉगिंग को लेकर सीरियस हैं और भारत में मौके मिलने पर फिर से आने पर विचार कर सकती हैं।'

फोटोग्राफर ने विराट के लाइक का लिया था स्क्रीनशॉट

लिजलाज की फोटो क्लिक करने वाले फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य ने क्रिकेटर के लाइक करने का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया था कि- विराट के आधिकारिक अकाउंट से लिजलाज की एक पुरानी फोटो को लाइक किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिख था कि- ‘इस पर कैसे रिएक्ट करें… जब GOAT विराट कोहली, आपकी पोस्ट लाइक कर दें। मैं और लिजलाज अभी भी अपनी आंखें मलकर देख रही हैं कि ये सच में हो रहा है या नहीं… हाहा… धन्यवाद GOAT।’

अवनीत की फोटो लाइक करने पर विराट हुए थे ट्रोल…

23 वर्षीय एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर उनके फैन पेज से शेयर की गई, इसके बाद विराट कोहली के वैरीफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से उस पोस्ट को लाइक किया गया। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी की विराट ने अवनीत की फोटो लाइक किया है, तब से लोग तरह- तरह की बाते बनाने लगे और उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। Virat Kohli React Avneet Pic 1

ट्रोलिंग के बाद किंग कोहली को दी थी सफाई…

विराट कोहली ने पोस्ट लाइक करने पर दी क्लेरिफिकेशन और कहा कि- “मैं इस बात को साफ कर देना चाहता हूं कि अपनी फीड को क्लीयर करते हुए, एलगोरिथम ने गलती से मेरे सामने वो पोस्ट ला दी। इसके पीछे किसी तरह की मंशा नहीं थी। मैं अपील करता हूं कि कोई गैरजरूरी बातें न फैलाई जाएं। मुझे समझने के लिए आपका शुक्रिया।” जैसे ही लोगों ने बिना मतलब विराट को टारगेट किया तो उन्होंने फिर डिसलाइक कर दिया।   Also Read- Shefali ON Dating Chahal: युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग को लेकर शेफाली बग्गा ने किया खुलासा!

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026