विराट-कुलदीप का कपल डांस, RO-KO अब इस सीरीज में दिखेंगे साथ

virat-kohli-kuldeep-yadav-couple-dance-ro-ko-series

विराट-कुलदीप का कपल डांस, RO-KO अब इस सीरीज में दिखेंगे साथ

विराट-कुलदीप का कपल डांस ro-ko अब इस सीरीज में दिखेंगे साथ

Virat Kohli Kuldeep Yadav Couple Dance: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच विशाखापट्टनम में तीसरा और आखिरी वनडे खेला गया। इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और यश्स्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की, यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार शतक ठोका। भारत ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी। 

Virat Kohli Kuldeep Yadav Couple Dance: फिर छाए RO-KO

इस मैच में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी कमाल कर दिया। कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए। ये मैच रोहित और विराट का इस साल का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला था। पूरी वनडे सीरीज में दोनों कमाल की फॉर्म में रहे। 3 मैचों में से 2 मैचों में विराट ने शतक (135 और 102) लगाया। और रोहित ने पहले मैच में 57, दूसरे में 14 और फाइनल में 75 रन बनाए।  Read MOre: 3 कप्तान, और 20 वनडे बाद भारत ने जीता टॉस, राहुल का टोटका आया काम

Virat Kohli Kuldeep Yadav Couple Dance: राहुल का टोटका

इस मैच  के कई मोमेंट वायरल हुए। कप्तान KL राहुल नेभी इस मैच में एक अनोखा टोटका अपनाया। उन्होंने टॉस के लिए बाएं हाथ से सिक्का उछाला और इसी के साथ भारत ने 20 वनडे बाद आखिरकार टॉस जीत ही लिया। जिसका उन्होंने छोटा सा सेलेब्रेशन भी किया। 

विराट-कुलदीप का कपल डांस

43वें ओवर में कुलदीप यादव ने कॉर्बिन बॉश को आउट किया। विकेट मिलते ही उनके पास खड़े विराट कोहली ने भी सेलिब्रेशन किया, और दोनों ने मजेदार अंदाज में कपल डांस किया। एक-दूसरे का हाथ पकड़कर डांस करते देख टीममेट्स भी हंस पड़े।  [caption id="attachment_120754" align="alignnone" width="477"]विराट-कुलदीप का कपल डांस विराट-कुलदीप का कपल डांस[/caption]

फिर कब नजर आएंगे RO-KO

वहीं अब फैंस के मन में सवाल है कि अब वापस कब वो दोनों खिलाड़ियों को एकसाथ देख पाएंगे।  भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज खेलेगी। पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा में होगा, और बाकी राजकोट और इंदौर में होंगे। इस महीने के आखिर में विजय हजारे ट्रॉफी शुरू होने वाली है। लेकिन अभी दिल्ली और मुंबई की टीमों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन खबर सामने आ रही हैं कि रोहित और विराट दोनों खेलेंगे। विराट का खेलना तो पक्का है, रोहित भी मुंबई के लिए खेलते दिखेंगे। RO-KO

2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे विराट-रोहित

BCCI ने जनवरी से नया नियम बना दिया है कि, और जो खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेगा, उसे टीम इंडिया में जगह नहीं मिलेगी। इसी साल रो-को ने रणजी ट्रॉफी में भी दिल्ली और मुंबई के लिए खेला था। दोनों ही खिलाड़ी 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, इसलिए दोनों डोमेस्टिक में हिस्सा ले रहे हैं। 

संबंधित सामग्री

पत्नी और नाबालिग बेटे ने पिता का किया मर्डर ,पुलिस ने हिरासत में लिया 

राज्य

पत्नी और नाबालिग बेटे ने पिता का किया मर्डर ,पुलिस ने हिरासत में लिया 

धनबाद के मुनीडीह में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी और नाबालिग बेटे ने पति की हत्या की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।

पांच वर्षों में सीबीएसई सरकारी स्कूल बनेंगे हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान: मुख्यमंत्री सुक्खू

राज्य

पांच वर्षों में सीबीएसई सरकारी स्कूल बनेंगे हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने कहा कि सरकारी स्कूल CBSE से संबद्ध होंगे और शिक्षा में सुधार के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी।

लोकसभा में प्रियंका गांधी और नए शिक्षा मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक, स्पीकर ने बयान रिकॉर्ड से हटाया

देश-विदेश

लोकसभा में प्रियंका गांधी और नए शिक्षा मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक, स्पीकर ने बयान रिकॉर्ड से हटाया

लोकसभा में प्रियंका गांधी और शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के बीच गंभीर तकरार हुई, जिसमें प्रियंका ने गंभीर आरोप लगाए।



छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव: खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत खेल व्यवस्था पर मंथन शुरू

राज्य

छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव: खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत खेल व्यवस्था पर मंथन शुरू

रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया, जिसमें खेल विकास के लिए विस्तृत चर्चाएं हुईं।

भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता महिला पैरा शॉट पुट

खेल

भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता महिला पैरा शॉट पुट

भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज जीता।