Wrestler Vinesh Becomes Mother: मां बनीं रेसलर विनेश फोगाट....

vinesh-phogat-becomes-mother-baby-news

Wrestler Vinesh Becomes Mother: मां बनीं रेसलर विनेश फोगाट....

wrestler vinesh becomes mother मां बनीं रेसलर विनेश फोगाट

Neeraj on Sachin and Bumrah: नीरज चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर और बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान!

इंस्टाग्राम पर दी थी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी...

विनेश फोगाट ने 6 मार्च 2025 को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने पति सोमवीर राठी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था: “Our love story continues with a new chapter...” तस्वीर में उन्होंने बच्चे के पैरों के निशान और दिल वाले इमोजी के साथ यह खुशी बांटी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

17 साल की उम्र में हुआ प्यार...

विनेश फोगाट की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं। जब वह सिर्फ 17 साल की थीं, तब उन्हें पता चला कि रेसलर सोमवीर राठी उन्हें पसंद करते हैं। सोमवीर ने विनेश का मोबाइल नंबर जुगाड़ से निकाला, लेकिन गलती से उनकी मां का नंबर मिल गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

पहली कॉल पर सोमवीर बोले,

“पहलवान जी, मुझे आपसे दोस्ती करनी है।” विनेश ने गुस्से में कॉल कट किया और मैसेज किया –
“यह मेरी मम्मी का नंबर है, अगली बार फोन किया तो हड्डियां तोड़ दूंगी।”
इसके बाद भी हार न मानते हुए 2 साल तक रोज सुबह एक शायरी भेजते रहे, लेकिन रेस्पॉन्स नहीं मिला। आखिरकार, विनेश ने दोस्ती स्वीकार की और प्यार परवान चढ़ा।

एयरपोर्ट पर मिला प्रपोजल, फिर हुई शादी...

2018 एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर जब विनेश दिल्ली लौटीं तो इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सोमवीर ने उन्हें अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया। इसके कुछ ही महीनों बाद 14 दिसंबर 2018 को दोनों की शादी हुई।

शादी में इन्होंने 8 फेरे लिए –

आठवां फेरा था- “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ” की शपथ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

कुश्ती में अनगिनत उपलब्धियां...

1. कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक – 2014, 2018 और 2022। 2. टोक्यो ओलिंपिक (2021) और पेरिस ओलिंपिक (2024) में भारत का प्रतिनिधित्व। 3. कई इंटरनेशनल और नेशनल मेडल अपने नाम किए। 4. भारत की पहली महिला रेसलर बनीं जो लगातार तीन बार CWG में गोल्ड जीत सकीं।

पेरिस ओलिंपिक में बनीं फाइनलिस्ट, वजन ज्यादा होने पर हुईं डिसक्वालिफाई

पेरिस ओलिंपिक 2024 में विनेश 50 किग्रा कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल तक पहुंचीं। 1. प्री-क्वार्टर में टोक्यो चैंपियन यूई सुसाकी को हराया 2. क्वार्टर में यूक्रेन, सेमीफाइनल में क्यूबा की खिलाड़ी को हराया, लेकिन फाइनल मैच से पहले वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। 15 मिनट का समय मिला, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

8 अगस्त 2024 को कुश्ती से संन्यास का ऐलान...

पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालिफाई होने के दो दिन बाद 8 अगस्त 2024 को विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा –
“अब मेरी लड़ाई जीवन के दूसरे चैप्टर्स के लिए है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

पति सोमवीर राठी भी हैं रेसलर...

सोमवीर राठी खुद दो बार के नेशनल चैंपियन पहलवान हैं। विनेश की जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में वो हमेशा उनके साथ रहे - चाहे वो जख्मों की रिकवरी हो, या आलोचना की मार।

शुरु हुआ नया अध्याय...

विनेश फोगाट ने जिस साहस, मेहनत और जज्बे के साथ रेसलिंग मैट पर भारत का नाम रोशन किया, अब उसी आत्मबल से मातृत्व के सफर पर निकल चुकी हैं।

उनकी कहानी प्रेरणा देती है कि -

"एक महिला किसी भी मोर्चे पर कमजोर नहीं होती — वो चाहें मैट हो, संसद हो या मां बनने का सफर।"

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।