Neeraj on Sachin and Bumrah: नीरज चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर और बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान!

neeraj-chopra-on-sachin-tendulkar-and-bumrah-statement

Neeraj on Sachin and Bumrah: नीरज चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर और बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान!

neeraj on sachinbumrah नीरज चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर और बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान

Neeraj on Sachin and Bumrah: ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कहा है कि वह खेल के दौरान शांत रहने की कला महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से सीखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे सचिन ने दबाव में भी संयम बनाए रखा, वैसा ही सुपरपावर उन्हें भी चाहिए ताकि वह भालाफेंक में हर चुनौती को ठंडे दिमाग से फेस कर सकें। Read More: Chinnaswamy Stadium Stampede Action: भगदड़ के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सख्त कार्रवाई…

'सचिन जैसी ‘शांति’ चाहिए' - नीरज

"सचिन तेंदुलकर ने इतने सालों तक देश के लिए क्रिकेट खेला, महान गेंदबाजों का सामना किया, फिर भी शांति बनाए रखी। मैं उनकी वही सुपरपावर चाहता हूं ताकि मैं भी शांत रहकर बेहतर थ्रो कर सकूं।"

कोच जेलेंजी की सलाह से आया नया बदलाव...

नीरज ने बताया कि उनके कोच जान जेलेंजी ने उन्हें थ्रो करने से पहले 18 साल के युवा की तरह तनावमुक्त दौड़ने की सलाह दी। यही सलाह उन्हें अब तक मैदान के अंदर और बाहर सबसे बेहतरीन लगी।
"कोच ने कहा कि जैसे 18 साल का युवा बिना तनाव के दौड़ता है, वैसे ही दौड़ो। अब मैं उस फ्लो को समझ रहा हूं।"
नीरज ने टेनिस स्टार रोजर फेडरर का भी जिक्र किया और कहा कि वे भी उनके जैसी शांत ऊर्जा को फॉलो करना चाहते हैं।

ब्रेट ली को बताया जैवलिन थ्रो के लायक खिलाड़ी...

जब नीरज से पूछा गया कि कौन सा क्रिकेटर भालाफेंक सकता है, तो उन्होंने ब्रेट ली का नाम लिया और कहा -
"मैंने सुना है कि ब्रेट ली स्कूल के दिनों में जैवलिन थ्रो करते थे। मुझे लगता है कि अपने पीक टाइम में वो निश्चित ही भालाफेंक सकते थे।"
उन्होंने यह भी कहा कि वे जसप्रीत बुमराह से भी गेंदबाजी सीखना चाहेंगे क्योंकि थ्रो और फेंकने की तकनीक दोनों में कुछ समानताएं होती हैं।

ब्रेट ली ने दी मजेदार प्रतिक्रिया..

नीरज चोपड़ा की बात पर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने X (ट्विटर) पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा -
"मैं स्कूल के दिनों में जैवलिन थ्रो करता था, लेकिन जो आप कर रहे हो उसके आस-पास भी नहीं था। कोहनी के लिए ये बहुत मुश्किल होता है।"
ब्रेट ली ने नीरज को शानदार एथलीट बताते हुए उनकी सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

नीरज बोले – थ्रो वाले दिन शांत रहता हूं, न अंधविश्वासी हूं, न घबराता...

जब नीरज से पूछा गया कि क्या वह थ्रो के दिन किसी तरह के अंधविश्वास में विश्वास करते हैं, तो उन्होंने कहा -
"मैं जिस दिन थ्रो करता हूं, उस दिन बहुत शांत रहता हूं। ज्यादा सोचता नहीं। सिर्फ अच्छा खाना खाता हूं, अच्छा आराम करता हूं और 100% देने पर ध्यान देता हूं।"

धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट भी भालाफेंक जैसा...

नीरज ने महेंद्र सिंह धोनी के फेमस हेलिकॉप्टर शॉट की भी तुलना भालाफेंक से की। उन्होंने कहा -
"हेलिकॉप्टर शॉट ताकत और तकनीक का शानदार मेल है, जैसे जैवलिन थ्रो।"

5 जुलाई को करेंगे NC क्लासिक की मेजबानी...

बेंगलुरु में 5 जुलाई को नीरज चोपड़ा NC क्लासिक नामक प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहे हैं। यह उनके करियर और भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक नया अध्याय होगा।

दोहा डायमंड लीग में पार की 90 मीटर की बाधा...

मई 2025 में नीरज ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 मीटर की दूरी को पार कर जैवलिन थ्रो में अपना दबदबा एक बार फिर साबित किया।

संबंधित सामग्री


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

राज्य

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।