CM डॉ. यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का किया विमोचन

vigyan-manthan-yatra

CM डॉ. यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का किया विमोचन

cm डॉ यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का किया विमोचन

Vigyan Manthan Yatra: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का मुख्यमंत्री निवास में विमोचन किया। उन्होंने इस अभिनव योजना को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शुभकामनाएँ दीं और मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी, कार्यकारी संचालक एवं विज्ञान मंथन यात्रा के प्रमुख डॉ. विवेक कटारे और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी एवं प्रभारी डॉ. सुनील गर्ग उपस्थित रहे।

[caption id="attachment_146857" align="alignnone" width="1187"]पोस्टर का किया विमोचन पोस्टर का किया विमोचन[/caption]

Vigyan Manthan Yatra: विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26 का आयोजन

मध्यप्रदेश में विज्ञान शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा मिशन एक्सीलेंस अभियान के अंतर्गत “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” का आयोजन किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य प्रदेश के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा को बढ़ावा देना है।योजना में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थी और कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी शामिल होंगे। इस वर्ष कुल 375 विद्यार्थियों एवं 27 शिक्षकों का चयन किया गया है। अप्रैल माह में आयोजित इस यात्रा में चयनित विद्यार्थियों के साथ विज्ञान विषय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी सहभागिता करेंगे।

Vigyan Manthan Yatra: सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

चयनित विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संस्था इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) और श्रीहरिकोटा स्थित प्रमुख अनुसंधान संस्थानों एवं प्रयोगशालाओं का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं के समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।यात्रा के दौरान छात्र-छात्राएं चंद्रयान मिशन सहित विभिन्न उपग्रहों के मॉडल एवं उनकी कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकेंगे तथा उन वैज्ञानिकों से भी मुलाकात करेंगे, जिन्होंने मिशन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित होंगे

यह पहल न केवल विद्यार्थियों को विज्ञान के व्यावहारिक आयामों से परिचित कराएगी, बल्कि उनमें नवाचार, अनुसंधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी सशक्त बनाएगी, जिससे भविष्य में वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित होंगे।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, जिसमें PTSD और लंबी थेरेपी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के दिनों का जिक्र किया।

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

सनातन

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

ऋषिकेश के पास स्थित गरुड़ मंदिर, जिसे गरुड़ चट्टी के नाम से भी जाना जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राज्य

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।