Uttarakhand Government: प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी से की बातचीत, केदारनाथ हे...

uttarakhand-government

Uttarakhand Government: प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी से की बातचीत, केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे पर ली पूरी जानकारी, जांच के दिए निर्देश

uttarakhand government प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी से की बातचीत केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे पर ली पूरी जानकारी जांच के दिए निर्देश

Uttarakhand Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर केदारनाथ में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

[caption id="attachment_88188" align="alignnone" width="300"]Uttarakhand Government  Uttarakhand Government[/caption]

Uttarakhand Government: ऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना का निर्णय लिया गया है

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि घटना के तुरंत बाद उच्चस्तरीय बैठक की गई और दुर्घटना की गहराई से जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर समन्वय के लिए कमांड एंड को-ऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना का निर्णय लिया गया है।

Uttarakhand Government: केंद्र से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी सीएम धामी से फोन पर बात कर हादसे की जानकारी ली और केंद्र से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Uttarakhand Government: परिजनों को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भी इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Uttarakhand Government: किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

मुख्यमंत्री धामी ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिंदगियों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Uttarakhand Government: ऑपरेटर कंपनियों के अधिकारी शामिल होंगे

रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि देहरादून में एक कॉमन कमांड और को-ऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसमें डीजीसीए, आपदा प्रबंधन, नागरिक उड्डयन, यूकाडा और हेलिकॉप्टर ऑपरेटर कंपनियों के अधिकारी शामिल होंगे।

इसके साथ ही सोमवार तक चारधाम की सभी हेलिकॉप्टर सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। हाई हिमालय क्षेत्रों में उड़ान भरने वाले पायलटों और ऑपरेटरों के अनुभव की भी जांच की जाएगी। सभी ऑपरेटरों के साथ बैठक के बाद ही हेलिकॉप्टर सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।