उत्तराखंड में एवलांच की चेतावनी, आ रहे 2 पश्चिमी विक्षोभ

uttarakhand-avalanche-warning-western-disturbances

उत्तराखंड में एवलांच की चेतावनी, आ रहे 2 पश्चिमी विक्षोभ

उत्तराखंड में एवलांच की चेतावनी आ रहे 2 पश्चिमी विक्षोभ

Uttarakhand Avalanche Warning: खराब मौसम के बीच पश्चिमी विक्षोभ फिर से असर दिखा सकता है। DGRI ने आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के 3 हजार मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए खतरे का स्तर-2 का एवलांच आने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में खतरे का स्तर-1 वाले एवलांच आने का खतरा जताया है। 

एवलांच की चेतावनी

एवलांच का खतरा

DRI ने लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर चल रहा है। इससे पहाड़ों में काफी बर्फ जमा हो चुकी है। इसके कारण पहाड़ों में एवलांच का खतरा मंडरा रहा है। इधर, IMD ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

IMD के मुताबिक आज राज्य में 3300 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में ये अजीब से बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत में 2 पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। बता दे, पहला विक्षोभ 26 जबकि दूसरा 29 मार्च से एक्टिव होगा। IMD ने 26 मार्च को यूएस नगर और हरिद्वार छोड़ सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

Uttarakhand Avalanche Warning: 5 जिलों में बारिश

IMD के मुताबिक 27 मार्च को पूरे राज्य में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 28 मार्च को राज्य के 5 पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं, 29 और 30 मार्च को सभी जिलों में झमाझम बारिश का अनुमान है। IMD  ने 27 मार्च को 5 पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली कड़कने और 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार तक के अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

संबंधित सामग्री

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, हरियाणा CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

राज्य

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, हरियाणा CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई नए निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज, बोले- &quotइतनी सीटें मिले कि सीएम बनने की नौबत ही न आए&quot

राज्य

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज, बोले- "इतनी सीटें मिले कि सीएम बनने की नौबत ही न आए"

पंजाब के CM भगवंत मान ने कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसा, कहा आपसी लड़ाई खत्म करवानी पड़ेगी और चुनाव में कम सीटें मिलनी चाहिए।

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

खेल

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने की संभावना है। हार्दिक पंड्या और कोचिंग स्टाफ में बदलाव की भी चर्चा है।

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

मनोरंजन

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ चल रही कंट्रोवर्सी को समाप्त कर दिया और 'सतलुज' फिल्म पर अपना विरोध वापस ले लिया है।

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।