US Open 2025: एरिना सबालेंका बनीं चैंपियन, फाइनल हारकर भावुक हुईं एनिसिमोवा...

us-open-2025-aryna-sabalenka-wins-title-amanda-anisimova-final

US Open 2025: एरिना सबालेंका बनीं चैंपियन, फाइनल हारकर भावुक हुईं एनिसिमोवा...

us open 2025 एरिना सबालेंका बनीं चैंपियन फाइनल हारकर भावुक हुईं एनिसिमोवा

Messi FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 पर मेसी का बड़ा बयान- ‘उम्र की वजह से खेलना कठिन..’!

एमांडा एनिसिमोवा दबाव नहीं झेल सकीं...

फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही एमांडा एनिसिमोवा दबाव में नजर आईं। पहले सेट के दूसरे गेम में ही उन्होंने अपनी सर्विस गंवा दी। हालांकि उन्होंने वापसी की कोशिश की और सबालेंका की सर्विस को दो बार तोड़ा, लेकिन लय को बरकरार नहीं रख सकीं। सबालेंका ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए लगातार पॉइंट जुटाए और पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में मिली कड़ी चुनौती....

दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। एमांडा ने इस सेट में बेहतर खेल दिखाया और दो बार सबालेंका की सर्विस तोड़ने में सफल रहीं। हालांकि सबालेंका ने भी जवाबी हमला किया और मुकाबला टाई-ब्रेकर तक खिंच गया। यहां भी एमांडा दबाव में टूट गईं और अहम अंक गंवा बैठीं। सबालेंका ने टाई-ब्रेकर 7-3 से जीतकर खिताब अपने नाम किया।

लगातार दूसरी बार फाइनल हार गईं एमांडा...

एमांडा एनिसिमोवा के लिए यह हार बेहद दर्दनाक रही। वह इस साल विंबलडन फाइनल में भी हार चुकी थीं और अब यूएस ओपन में भी उन्हें निराशा हाथ लगी। पूरे फाइनल में एमांडा ने 29 अनफोर्स्ड एरर किए, जो उनकी हार का सबसे बड़ा कारण बने। हार के बाद वह कोर्ट पर ही फूट-फूट कर रो पड़ीं।

सबालेंका का चौथा ग्रैंडस्लैम....

बेलारूस की एरिना सबालेंका ने अपने करियर का चौथा ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। वह अब तक दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन और दो बार यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। हालांकि फ्रेंच ओपन और विंबलडन में वह अब तक खिताब से दूर हैं। इस साल उनके लिए यह जीत बेहद खास रही क्योंकि फ्रेंच ओपन के फाइनल और विंबलडन के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद सबालेंका पर दबाव था। लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए यूएस ओपन में शानदार खेल दिखाया और खिताब अपने नाम किया।

एरिना बनीं नई प्रेरणा....

इस जीत के साथ एरिना सबालेंका ने साबित कर दिया कि वह मौजूदा समय में महिला टेनिस की सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी लगातार सफलता ने उन्हें महिला टेनिस की नई आइकॉन बना दिया है। वहीं, एमांडा एनिसिमोवा के लिए यह हार सबक साबित हो सकती है, जिससे वह भविष्य में और मजबूत होकर वापसी कर सकेंगी।      

संबंधित सामग्री

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

मनोरंजन

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से लड़ते हुए 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

राज्य

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

मध्य प्रदेश में 9 साल के अंतराल के बाद छात्रसंघ चुनाव की घोषणा हुई। इससे कॉलेज परिसरों में छात्र राजनीति सक्रिय होने की उम्मीद है।

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

राज्य

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

भोपाल में तृतीय BRICS कार्य समूह की बैठक और सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन, विश्वभर के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

राज्य

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा को लंदन से भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। केंद्र सरकार और ब्रिटिश म्यूजियम के बीच कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

देश-विदेश

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा। इसके चलते होम और ऑटो लोन की EMI में कोई बदलाव नहीं होगा।