UPSC में चमके हरियाणा के एकांश ढुल, की AIR-3 अर्जित; CM सैनी ने फ़ोन पर दीं बधाईयां

upsc-cse-2025-result-haryanas-ekansh-dhull-shines-bags-air-3-cm-nayab-singh-saini-congratulates-him

UPSC में चमके हरियाणा के एकांश ढुल, की AIR-3 अर्जित; CM सैनी ने फ़ोन पर दीं बधाईयां

upsc में चमके हरियाणा के एकांश ढुल की air-3 अर्जित cm सैनी ने फ़ोन पर दीं बधाईयां

UPSC CSE 2025 result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित होते ही हरियाणा में खुशी की लहर दौड़ गई. राज्य के युवाओं की शानदार सफलता पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसमें खासतौर पर देशभर में तीसरी रैंक (AIR-3) हासिल करने वाले पंचकुला के एकांश ढुल से मुख्यमंत्री ने फोन पर बातचीत कर उन्हें उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं. [caption id="attachment_139314" align="alignnone" width="1002"]Representative image Representative image[/caption]

UPSC CSE 2025 result: मुख्यमंत्री सैनी ने किया देशसेवा के लिए प्रेरित

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने गर्व प्रदर्शित करते हुए कहा कि सिविल सेवा में चयनित सभी उम्मीदवार देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे “विकसित भारत” के संकल्प को मजबूत बनाने के लिए समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करें. वे आगे बोले कि देश सेवा की भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ते हुए ये युवा भारत के स्वर्णिम भविष्य की नींव रखेंगे. [caption id="attachment_139316" align="alignnone" width="1005"]मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी[/caption]

पंचकुला के एकांश ढुल ने किया प्रदेश का नाम रोशन

गौरतलब है कि पंचकुला के सेक्टर-12 के निवासी, एकांश ढुल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में तीसरा स्थान हासिल कर हरियाणा को गौरवान्वित किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में उत्साह और गर्व का माहौल छा गया है. मुख्यमंत्री ने एकांश के पिता और भाजपा नेता कृष्ण ढुल से भी फोन पर बात कर परिवार को बधाई दी और इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण करार दिया. लगातार प्रयासों से अर्जित की बड़ी सफलता बताते चलें कि ढुल लगातार तीन बार इस कठिन परीक्षा को पास करने का गौरव प्राप्त किया है. साल 2024 में उन्हें 342वीं रैंक मिली थी, जबकि 2025 में उन्होंने 295वीं रैंक हासिल की थी. इसके बावजूद उन्होंने अपने IAS बनने के लक्ष्य को नहीं छोड़ा. पिछली गलतियों से सीखते हुए और लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने इस बार लंबी छलांग लगाते हुए देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया.

UPSC CSE 2025 के परिणाम शुक्रवार को हुए घोषित

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर शुक्रवार को जारी कर दिया है. परीक्षा में इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रहीं. 

संबंधित सामग्री

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित; सभी मरीज मेडिकल कॉलेज शिफ्ट

राज्य

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित; सभी मरीज मेडिकल कॉलेज शिफ्ट

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस डॉक्टर अमित खरे की गिरफ्तारी के बाद निलंबित किया गया, जिन पर 8 लोगों की हत्या के आरोप हैं।

शोले के ‘गब्बर’ की पुण्यतिथि आज: अमजद खान ने बदल दी थी बॉलीवुड के विलेन की पहचान, आवाज सुनकर आज भी कांप उठते हैं लोग

मनोरंजन

शोले के ‘गब्बर’ की पुण्यतिथि आज: अमजद खान ने बदल दी थी बॉलीवुड के विलेन की पहचान, आवाज सुनकर आज भी कांप उठते हैं लोग

अमजद खान के निधन की 31वीं पुण्यतिथि पर, उनके अविस्मरणीय किरदार गब्बर सिंह को याद किया जा रहा है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में विलेन की परिभाषा बदल दी।

चलती ट्रेन से उतरना पड़ा भारी, शहडोल स्टेशन पर महिला का पैर कटा; बचाने पहुंची महिला पुलिसकर्मी

राज्य

चलती ट्रेन से उतरना पड़ा भारी, शहडोल स्टेशन पर महिला का पैर कटा; बचाने पहुंची महिला पुलिसकर्मी

शहडोल रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती ट्रेन से उतरते समय गिर गई, जिससे उसका एक पैर कट गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

धर्मेंद्र प्रधान का संसद में जोरदार स्वागत, NDA सांसदों ने पहनाई पाग; इस्तीफे के बाद BJP ने दिया बड़ा संदेश

देश-विदेश

धर्मेंद्र प्रधान का संसद में जोरदार स्वागत, NDA सांसदों ने पहनाई पाग; इस्तीफे के बाद BJP ने दिया बड़ा संदेश

शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान का संसद में जोरदार स्वागत हुआ, जिसे BJP की ओर से राजनीतिक समर्थन का प्रतीक माना जा रहा है।

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हवलदार की मौत, ड्यूटी के बाद बिगड़ी थी तबीयत

राज्य

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हवलदार की मौत, ड्यूटी के बाद बिगड़ी थी तबीयत

ग्वालियर के एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हवलदार नरेश कुमार की मौत हो गई। उनका इलाज मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार में चल रहा था। पुलिस ने जांच शुरू की है।