up-vs-gg-wpl-2025-3rd-match-warriors-set-target

UP vs GG WPL 2025 3rd Match: यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स को 144 रन का दिया टारगेट, दीप्ति ने 39 रन बनाए..

By : Hema Gupta
UP vs GG WPL 2025 3rd Match: यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स को 144 रन का दिया टारगेट, दीप्ति ने 39 रन बनाए..
UP vs GG WPL 2025 3rd Match: विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का तीसरा मुकाबला 16 फरवरी यानी की आज खेला जा रहा है। यह मैच गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। और यूपी ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन बनाए। Read More: Akshay Kumar Meet Big B At ISPL Finale: अक्षय कुमार बेटी नितारा के साथ पहुंचे, अमिताभ बच्चन ने अक्षय को लगाया गले.. 

यूपी वॉरियर्स टीम का प्रदर्शन

यूपी वॉरियर्ज से किरण नवगिरे और वृंदा दिनेश ओपनिंग करने उतरीं थी। किरण नवगिरे ने 8 गेंद पर 3 चौके लगाकर 15 रन बनाए। वृंदा दिनेश 6 रन, उमा छेत्री 27 गेंद पर 4 चौके लगाकर 24 रन बनाए, मैक्ग्रा खाता नहीं खोल सकीं, हैरिस 4 रन , श्वेता ने 18 गेंद पर 1 चौका लगाकर 16 रन, साइमा ठाकोर 15, सोफी एक्लेस्टन 2 रन, वहीं दीप्ति ने सबसे ज्यादा स्कोर बनाते हुए  27 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हो गई। उन्होंने पारी में 6 चौके लगाए। एलाना किंग 19 बनाकर नॉटआउट रहीं। गुजरात से प्रिया मिश्रा को 3 विकेट मिले। डिएंड्रा डॉटिन और एश्ले गार्डनर को 2-2 विकेट लिए। काशवी गौतम ने 1 विकेट लिया। 1 बैटर रनआउट भी हुईं।

UP vs GG WPL 2025 3rd Match: यूपी ने पावरप्ले में बनाए 41 रन

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी यूपी वॉरियर्ज ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाए। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 41 रन बनाए। कप्तान दीप्ति शर्मा और उमा छेत्री नॉटआउट रहीं। वहीं किरण नवगिरे और वृंदा दिनेश आउट हो गईं।

गुजरात जायंट्स विमंस

एशले गार्डनर (कप्तान), भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोएबे लिचफील्ड, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन, दयालन हेमलता, डींड्रा डॉटिन, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवर, बेथ मूनी (विकेटकीपर), काशवी गौतम, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, प्रकाशिका नाइक, प्रिया मिश्रा, शबनम शकील।

यूपी वारियर्स विमंस

दीप्ति शर्मा (कप्तान), अरुशी गोयल, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, चमारी अटापट्टू, चिनेले हेनरी, ग्रेस हैरिस, क्रांति गौड़, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अलाना किंग, अंजलि सरवानी, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026