Umpire Nitin Menon Refuses To Go Pak: अंपायर नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से किय...

umpire-nitin-menon-refuses-to-go-to-pakistan-srinath-requests-leave

Umpire Nitin Menon Refuses To Go Pak: अंपायर नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से किया इनकार, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

umpire nitin menon refuses to go pak अंपायर नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से किया इनकार चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

Umpire Nitin Menon Refuses To Go Pak: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से पाकिस्तान में होगा, लेकिन भारत के मुकाबले दुबई में आयोजित किए जाएंगे। इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं, भारत के पूर्व गेंदबाज और ICC के रेफरी जवागल श्रीनाथ ने भी टूर्नामेंट के दौरान छुट्टी की मांग की है, क्योंकि वह पिछले चार महीनों से लगातार सीरीज के लिए घर से बाहर थे। Read More: Markus Stoinis ODI Retirement: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्कस स्टोयनिस ने लिया वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास.

Umpire Nitin Menon Refuses To Go Pak: नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से किया इनकार

सूत्रों के अनुसार, नितिन मेनन ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया। ICC नियमों के तहत, वह दुबई में अंपायरिंग नहीं कर सकते थे, नियमों के मुताबिक दो टीमों के बीच किसी भी मैच में अपने-अपने देश के अंपायर नहीं हो सकते। भारत के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे, और ऐसे में मेनन वहां अंपायरिंग नहीं कर सकते थे। हालांकि, ICC ने मेनन को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शामिल करने की योजना बनाई थी, लेकिन मेनन ने निजी कारणों से पाकिस्तान न जाने का निर्णय लिया।

नितिन मेनन का करियर

नितिन मेनन ने अब तक 40 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की है, जिसमें 30 बार उन्होंने मैदान पर और 10 बार टीवी अंपायर के रूप में काम किया है। मेनन ने वनडे में 75 मैचों और टी-20 में भी उन्होंने 75 मैचों में अंपायरिंग की है।

Umpire Nitin Menon Refuses To Go Pak: ICC ने जारी की अंपायरों की लिस्ट

नितिन मेनन के इंकार के बाद ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंपायरों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 12 अंपायरों और 3 मैच रेफरी का नाम शामिल है। इस सूची में कोई भी भारतीय अंपायर शामिल नहीं है। ICC ने मेनन पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन अपने बयान में कहा कि इस टूर्नामेंट में अंपायरिंग करने वाले 12 अंपायरों में से छह अंपायर 2017 के टूर्नामेंट में भी शामिल थे।

टूर्नामेंट का आयोजन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान और दुबई में खेली जाएगी, और इस बार यह हाइब्रिड मॉडल में आयोजित की जा रही है। भारत के सभी मैच दुबई में होंगे, जबकि अन्य मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे।      

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।