TV Stars Criticize Celebrities: टीवी स्टार्स ने भारत-पाक तनाव पर चुप्पी साधे सेलेब्स पर भड़के...

tv-stars-criticize-celebrities

TV Stars Criticize Celebrities: टीवी स्टार्स ने भारत-पाक तनाव पर चुप्पी साधे सेलेब्स पर भड़के...

tv stars criticize celebrities टीवी स्टार्स ने भारत-पाक तनाव पर चुप्पी साधे सेलेब्स पर भड़के

Rahul Vaidya Criticized Virat: कोहली के भाई ने राहुल वैद्य को लगाई लताड़…

अविनाश मिश्रा ने कहा कि...

एक्टर ने पकिस्तानी एक्टर्स का ऑपरेशन सिंदूर पर बयान के बाद किसी इंडियन सेलिब्रिटी की इस पर प्रतिक्रिया न आने से अविनाश मिश्रा ने इंडियन सेलेब्स को भी फटकार लगाई है। और लिखा कि - सीमा पार से सेलिब्रिटीज जिन्होंने इंडियन ऑडियन्स से फेम कमाया वो अब भारत के आतंकवाद के खिलाफ एक्शन को शर्मनाक और कायरता कह रहे हैं। ये हिपोक्रेसी की हाइट है। अभी हमारे सेलिब्रिटी कहां हैं। अगर आप अपने ब्रांड या फॉलोअर्स के काउंट को बचाने के लिए अपने देश के लिए नहीं बोल सकते हैं तो दिखावा न करें. चुप्पी न्यूट्रल नहीं है, ये कायरता है।

बिग बॉस 18 के फेम अविनाश ने पकिस्तानी एक्ट्रेस पर भड़के...

अविनाश मिश्रा ने कहा कि- "ओ माहिरा दीदी पाकिस्तान को दोष देने की जरूरत नहीं है हमें। सबूत पूरी दुनिया ने देख लिए हैं। बस अब हालात ठीक होने के बाद हमारे भारत में काम मांगने मत आना। लेकिन आपने अपने देश का साथ दिया। उसके लिए आपकी तारीफ करते हैं, क्योंकि यहां पर कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो फॉलोअर्स की गिनती में गद्दार बन गए हैं। लेकिन टेंशन नहीं बाद में उनका नंबर भी लगेगा।"

फलक नाज ने मुस्लिम एक्टर्स पर जताई नाराजगी...

टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कुछ मुस्लिम कलाकारों पर नाराजगी जताई और कहा कि- उन्हें इस बात का अफसोस और गुस्सा है कि उनके कई मुस्लिम एक्टर दोस्त हैं, जो हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर जैसे गंभीर मुद्दे पर अब तक चुप हैं। शायद उन्हें डर है कि उनके पाकिस्तानी फॉलोअर्स कम हो जाएंगे या उनके इंस्टाग्राम की रीच घट जाएगी।

फलक ने आगे कहा कि-

" मैं सोच रही थी कि हमारे देश में हिंदू भाई-बहन मुस्लिमों पर भरोसा क्यों नहीं कर पाते। अब जो हालात हैं, उन्हें देखकर लगता है कि शायद यही वजह है, क्योंकि जब देश पर बात आती है, तो कुछ लोग चुप रहते हैं। मुझे लगता है कि सिर्फ मुस्लिम होने के नारे लगाने से कुछ नहीं होगा। भरोसा कमाना पड़ता है। मोहब्बत अपने देश से सबसे पहले होनी चाहिए, यही इस्लाम भी सिखाता है। तो फिर वो मोहब्बत कहां है? वो जज्बा कहां है? कई पाकिस्तानी कलाकार जिन्होंने भारत में नाम कमाया, वो आज भी अपने देश के साथ खड़े है।

आगे कहा कि...

"मेरी फॉलोइंग लिस्ट में ऐसे लोग हैं जो हर दिन कई स्टोरीज डालते हैं, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर जैसे अहम मुद्दे पर अब तक कुछ नहीं कहा। यही वजह है कि लोगों का भरोसा टूटता है। मैं यह नहीं कह रही कि सभी ऐसे हैं, लेकिन जो लोग इस देश में रह रहे हैं, उन्हें इस देश के लिए कुछ करना चाहिए। आपके पास सोशल मीडिया जैसा बड़ा प्लेटफॉर्म है, तो उसका इस्तेमाल देश के लिए कीजिए। मुझे उम्मीद है कि मेरा यह वीडियो उन लोगों तक पहुंचे और उनका खून खौले। जय हिंद!"

रुबीना के पति टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला ने भी जताई नाराजगी...

अभिनव शुक्ला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बॉलीवुड सितारों पर साधा निशाना- "बॉलीवुड के जो बड़े-बड़े हीरो माने जाते हैं, वो इस समय इंडिया-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी बहुत संभलकर बोल रहे हैं। लेकिन जब ये मामला खत्म हो जाएगा और प्रोड्यूसर लोग 'ऑपरेशन सिंदूर' या हमारे सैनिकों की बहादुरी की कहानियों पर फिल्में बनाने लगेंगे, तब यही चुप बैठे अभिनेता मेजर या फौजी अफसर का रोल करने के लिए आगे आ जाएंगे। वो अपनी पूरी फीस भी नहीं लेंगे, लेकिन शर्त ये होगी कि फिल्म में देशभक्ति से भरा म्यूजिक हो और म्यूजिक उनका पसंदीदा कंपोजर बनाए।"

ये रिश्ता क्या कहलाता है की फेम हिना ने दिया रिएक्शन..

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि - 'युद्ध में कोई नहीं जीतता। कोई भी नहीं। दोनों तरफ से निर्दोष लोग मारे जाते हैं। हम फ्रंटलाइन पर तैनात सैनिकों के लिए प्रार्थना करते हैं। पहलगाम से पहले हम युद्ध नहीं चाहते थे, अब भी नहीं चाहते, लेकिन हमारे लोग मारे गए। हमारी प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण, सटीक थी'।

उन्होंने आगे लिखा कि-

'हम हिंसा को बढ़ावा नहीं देते और मैं जानती हूं कि हम सभी आखिरकार शांति पसंद करते हैं। जितना मैं आतंकवाद को मिटाने के लिए अपने देश के साथ खड़ी हूं, मैं भी शांति की कामना करती हूं और प्रार्थना करती हूं'।    

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।