Top 5 News 27 September: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल को हो सकती है फांसी, बेटे को...

top-5-news-27-september-news-updates

Top 5 News 27 September: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल को हो सकती है फांसी, बेटे को दफनाने के लिए जगह की मांग

top 5 news 27 september आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल को हो सकती है फांसी बेटे को दफनाने के लिए जगह की मांग

1- दिल्ली प्रदूषण मामले में हुई सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रदूषण मामले में सुनवाई हुई। पराली जलाने के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने को लेकर कोर्ट ने कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट को फटकार लगाई।

2- आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल को हो सकती है फांसी

आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने कहा, संदीप के खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर है। अगर ये साबित हो गए तो घोष को मौत की सजा हो सकती है।

3- जगन मोहन रेड्डी का तिरुपति दौरा कैंसिल

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी ने तिरुपति मंदिर का दौरा कैंसिल कर दिया। रेड्डी ने कहा, पुलिस ने मंदिर यात्रा को लेकर राज्य भर के YSRCP नेताओं को नोटिस जारी किया है।

4- दिल्ली MCD स्टैंडिंग कमेटी इलेक्शन

दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की अंतिम खाली सीट के लिए वोटिंग हुई। जिसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने हिस्सा नहीं लिया।

5- CM सिद्धारमैया के खिलाफ लैंड स्कैम में FIR

कर्नाटक CM सिद्धारमैया के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने MUDA घोटाले मामले में FIR दर्ज की है। कर्नाटक के एक स्पेशल कोर्ट ने लोकायुक्त टीम को जांच का जिम्मा सौंपा है।

6- बेटे को दफनाने के लिए जगह की मांग

बदलापुर के आरोपी अक्षय शिंदे के पिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट से अपने बेटे को दफनाने के लिए जगह की मांग की। पिता का कहना था कि लोग अक्षय को दफनाने नहीं दे रहे।

7- केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज मिला

केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज मिला है। भारत में मंकीपॉक्स का यह तीसरा मामला है। 29 साल का युवक UAE से केरल के एर्नाकुलम लौटा था।

8- हमास के हमले से इजराइल-सऊदी समझौता रुका

जराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने UN की महासभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा - हमास के हमले से इजराइल-सऊदी समझौता रुका।

9- अमेरिका में हेलेन तूफान का कहर जारी

अमेरिका में हेलेन तूफान का कहर जारी है। 6 राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

10-‘हैरी पॉटर’ की प्रोफेसर का निधन

फिल्म ‘हैरी पॉटर’ और ‘डाउंटन एबे’ में काम कर चुकीं हॉलीवुड एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ का लंदन में निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया

संबंधित सामग्री

शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस आखिर क्या हैं मामला 

मनोरंजन

शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस आखिर क्या हैं मामला 

FDA ने शाहरुख, अजय और टाइगर को 'विमल इलायची' विज्ञापन के लिए नोटिस भेजा, पान मसाला के इनडायरेक्ट प्रचार का आरोप लगाया।

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

लाइफ स्टाइल

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

मानसून की बारिश के कारण कपड़ों में नमी और फफूंद बढ़ जाती है। जानिए कपड़ों और अलमारी को फफूंद से बचाने के लिए उपाय।

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।