Tiku Talsania Video Viral: सड़कों पर टीकू तलसानिया का बाइक स्टंट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

tiku-talsania-bike-stunt-video-viral-on-social-media

Tiku Talsania Video Viral: सड़कों पर टीकू तलसानिया का बाइक स्टंट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

tiku talsania video viral सड़कों पर टीकू तलसानिया का बाइक स्टंट सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Jemimah After Womens WC Semifinal: जीत के बाद इमोशनल हुंई जेमिमा, अपनी जिंदगी से जुड़े किए कई खुलासे!

फिल्म प्रमोशन से बढ़ा विवाद...

वीडियो में टीकू तलसानिया बाइक पर खड़े होकर स्टंट करते दिख रहे हैं, जबकि मानसी पारेख बाइक पर 'टाइटैनिक पोज' में नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की आलोचनाओं का कारण बन गया। कई यूजर्स ने इसे गैर- जिम्मेदाराना और खतरनाक प्रचार तरीका बताया। एक यूजर ने लिखा- "सड़कें किसी फिल्म सेट का हिस्सा नहीं हैं। दूसरों की जान जोखिम में डालना अपराध है।"

पुलिस ने दर्ज किया केस...

वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने दोनों कलाकारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि केस क्राइम रजिस्टर नंबर 11191051250588/2025 के तहत दर्ज किया गया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाने), और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराएं 177 और 184 के अंतर्गत आता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है —

“यह केवल एक फिल्म प्रमोशन नहीं था, बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों की खुली अवहेलना थी। इस तरह के स्टंट आम लोगों की जान को खतरे में डालते हैं, इसलिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।” बता दें कि, अब तक न तो मानसी पारेख और न ही टीकू तलसानिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस....

घटना के बाद सोशल मीडिया पर 2 गुट बन गए हैं। एक वर्ग इसे क्रिएटिव प्रमोशन बताकर ऑर्टिस्ट का समर्थन कर रहें, जबकि दूसरे गुट के कानून की अवहेलना और सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही बता रहै है। कई लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त जुर्माना और सार्वजनिक माफी जरुरी है, ताकि फ्यूचर में कोई भी सेलेब्रिटी इस तरह का स्टंट करने से पहले 2 बार सोचे।

फिल्म 'मिस्त्री' का प्रमोशन उल्टा पड़ा...

'मिस्त्री' फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को आकर्षित करना था, लेकिन यह घटना प्रमोशन से ज्यादा कानूनी विवाद का कारण बन गई। अभी यह देखना बाकी है कि पुलिस की कार्रवाई कितनी आगे बढ़ती है और कलाकारों की ओर से क्या सफाई दी जाती है।

विवाद के बाद मांगी माफी...

कानूनी कार्रवाई के बाद टीकू तलसानिया और उनकी टीम ने अहमदाबाद पुलिस स्टेशन में जाकर माफी मांगी है। अभिनेता टीकू तलसानिया ने अपनी सफाई में कहा— “हमारे किसी भी काम से अगर किसी को ठेस पहुंची हो या कोई गलतफहमी हुई हो, तो हम दिल से माफी मांगते हैं। हमारा उद्देश्य किसी को नुकसान या असुविधा पहुंचाना नहीं था। आगे से हम पूरी सावधानी बरतेंगे और कानून का सम्मान करते हुए ही काम करेंगे। हम चाहते हैं कि सभी लोग सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।” इस बयान के साथ ही टीकू तलसानिया ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका स्टंट सिर्फ फिल्म ‘मिस्री’ के प्रमोशन का हिस्सा था, लेकिन अब वे और उनकी टीम सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी प्रचार गतिविधि के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न हो।

संबंधित सामग्री

सावन के पहले सोमवार पर आस्था का सैलाब, महाकाल की सवारी से लेकर देवघर तक उमड़े लाखों भक्त

देश-विदेश

सावन के पहले सोमवार पर आस्था का सैलाब, महाकाल की सवारी से लेकर देवघर तक उमड़े लाखों भक्त

सावन के पहले सोमवार को भारत के विभिन्न शिवालयों में लाखों भक्तों ने दर्शन किये। उज्जैन, देवघर, और वाराणसी में विशेष आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।

पहला सावन सोमवार: बाबा महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा उज्जैन

सनातन

पहला सावन सोमवार: बाबा महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सावन के पहले सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, विशेष पूजा और भस्म आरती का आयोजन हुआ।

दतिया उपचुनाव: मतगणना शुरू, 15 राउंड में तय होगी जनता की पसंद

राज्य

दतिया उपचुनाव: मतगणना शुरू, 15 राउंड में तय होगी जनता की पसंद

मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ 21 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा।

ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

राज्य

ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 में विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी।

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला: बिलासपुर-रतनपुर हाईवे का पुल टूटा, यात्री बस बीच में फंसी

राज्य

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला: बिलासपुर-रतनपुर हाईवे का पुल टूटा, यात्री बस बीच में फंसी

बिलासपुर में 35 साल पुराना पुल टूट गया, जिससे यात्री बस फंसी। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, यातायात प्रभावित हुआ।