Tiger Shroff Death Threat: टाइगर श्रॉफ को मिली जान से मारने की धमकी!

tiger-shroff-death-threat

Tiger Shroff Death Threat: टाइगर श्रॉफ को मिली जान से मारने की धमकी!

tiger shroff death threat टाइगर श्रॉफ को मिली जान से मारने की धमकी

Tiger Shroff Death Threat: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी एक्टिंग और डांस को लेकर मशहूर है, हाल हि में एक्टर को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, मुंबई पुलिस कंट्रोल रुम में एक व्यक्ति का कॉल आया और उसने बताया कि उसे टाइगर श्रॉफ को मारने के लिए 2 लाख रुपए की सुपारी दी गई है। Read More: Mahesh Babu ED Summon: मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे एक्टर? जाने क्या है मामला… आपको बता दें कि,सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच में जुट गई और कॉल करने वाले शक्स का पता चल गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। जांच में पता चला कि यह सूचना पूरी तरह झूठी थी। इस पूरे मामले पर अभी तक टाइगर श्रॉफ या उनकी फैमिली की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

आरोपी ने दी थी हत्या की सुपारी की सूचना..

मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में सोमवार को एक कॉल आई जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया कि बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की साजिश रची जा रही है। आरोपी ने बताया कि सिक्योरिटी कंपनी "ट्रिग" के कुछ लोगों ने एक्टर को मारने के लिए उसे 2 लाख रुपये की सुपारी दी है।

पुलिस की जांच में निकली अफवाह, FIR दर्ज

सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से पुलिस पुलिस ने जांच शुरु कर दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) निमित गोयल के अनुसार, आरोपी की पहचान मनीष कुमार सुजिंदर सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब का निवासी है। पूछताछ और वेरिफिकेशन के बाद सामने आया कि आरोपी ने झूठी कहानी बताई। अब उसके खिलाफ झूठी खबर फैलाने और अफवाह फैलाने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 212, 217 और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया।

वर्कफ्रंट: 'बागी 4' में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ

अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्दी ही 'बागी-4' में दिखाई देंगे। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को एक बार फिर से एक्शन से भरपूर टाइगर की वापसी का इंतजार है। इसके पहले टाइगर बागी (2016), बागी 2 (2018) और वॉर (2019 ), बागी 3, हीरोपंती, स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2,  जैसी मूवी में नजर आ चुके हैं।    

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।