The wave of agitation continues in Tibbi Ratikheda: राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित ट...

the-wave-of-agitation-continues-in-tibbi-ratikheda

The wave of agitation continues in Tibbi Ratikheda: राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित टिब्बी (राठीखेड़ा) में आंदोलन की लहर लगातार जारी,इंटरनेट बंद

the wave of agitation continues in tibbi ratikheda राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित टिब्बी राठीखेड़ा में आंदोलन की लहर लगातार जारीइंटरनेट बंद

The wave of agitation continues in Tibbi Ratikheda: राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित टिब्बी (राठीखेड़ा) में आंदोलन की लहर लगातार जारी है.. और रोज आंदोलन रोज तेज हो रहा है.. बता दें की ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी है.. और आज भी टिब्बी में इंटरनेट बंद है.. इस मामले पर किसान नेता जगजीत सिंह जग्गी का कहना है की अखिल भारतीय किसान सभा व संयुक्त मोर्चे के बैनर तले एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में 17 दिसंबर को महापंचायत होगी..

जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत सहित पंजाब, हरियाणा, यूपी से तमाम बड़े नेता आएंगे..

वही बता दें की इसको लेकर टिब्बी स्थित गुरुद्वारे में दोपहर 2 बजे कोर कमेटी के सदस्यों की मीटिंग रखी गई.. जहा किसानों का कहना है की जब तक हनुमानगढ़ के कलेक्टर-एसपी का तबादला नहीं हो जाता, तब तक प्रशासन से वार्ता नहीं करेंगे..

The wave of agitation continues in Tibbi Ratikheda: अब तक कितनों के खिलाफ मामला दर्ज ?

इस मामले में अब तक 107 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है.और 40 लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं. गुरुद्वारे सिंह सभा में गोलियों के खोल भी दिखाए. बता दें की पुलिस के डर से तमाम लोग घर पर ताला लगाकर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं..

The wave of agitation continues in Tibbi Ratikheda: अब जानते हैं आखिर 10 दिसंबर को क्या हुआ था?

बता दें की 10 दिसंबर को किसानों ने जिले के राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी थी. अंदर घुसे प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस में भी आग लगाई थी. जिसके बाद इस बीच पुलिस-किसानों में जमकर पत्थरबाजी हुई.. बवाल में कांग्रेस विधायक सहित 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.. जो टिब्बी के गुरुद्वारे में ही रुके.. जानकारी के अनुसार आसपास रहने वाले करीब 30 परिवार घर छोड़कर भाग गए हैं.

The wave of agitation continues in Tibbi Ratikheda: क्या है पूरा मामला?

एथेनॉल प्लांट का निर्माण.. दरहसल चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी राठीखेड़ा में 40 मेगावाट का अनाज आधारित एथेनॉल प्लांट लगा रही है.. जहा कंपनी का दावा है प्लांट केंद्र के एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) प्रोग्राम को सपोर्ट करेगा.

10 महीने चला था शांतिपूर्ण विरोध

बता दें की सितंबर 2024 से जून 2025 तक लगभग 10 माह शांतिपूर्ण विरोध चला.. जुलाई 2025 में विरोध तेज हुआ.. और उसके बाद कंपनी ने चारदीवारी का निर्माण शुरू किया, जिससे किसानों में नाराजगी देखने को मिली..

फैक्ट्री निर्माण फिर शुरू होने से नाराजगी

जानकारी के अनुसार 19 नवंबर 2025 पुलिस सुरक्षा में फैक्ट्री निर्माण फिर शुरू हुआ. किसान नेता महंगा सिंह समेत 12 से अधिक किसान नेता गिरफ्तार किए गए थे.और 20-21 नवंबर को 67 लोगों ने गिरफ्तारी दी..

दीवार तोड़ दी गई और पुलिस से झड़प शुरू

जिसके बाद 10 दिसंबर की दोपहर किसानों ने टिब्बी एसडीएम ऑफिस के सामने बड़ी सभा की.. और शाम करीब 4 बजे सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर राठीखेड़ा गांव स्थित फैक्ट्री साइट पर पहुंचे.. दीवार तोड़ दी गई और पुलिस से झड़प शुरू हो गई...

संबंधित सामग्री

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।