Bigg Boss 18: तेजिंदर बग्गा ने शो से बाहर आते ही खोली बिग बॉस की पोल

tejjinder-bagga-opens-about-big-boss

Bigg Boss 18: तेजिंदर बग्गा ने शो से बाहर आते ही खोली बिग बॉस की पोल

bigg boss 18 तेजिंदर बग्गा ने शो से बाहर आते ही खोली बिग बॉस की पोल

बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, जो 70 दिनों तक सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' का हिस्सा रहे, शो से बाहर आते ही मीडिया से बातचीत में अपनी अनुभवों का खुलासा किया। बग्गा ने बताया कि शो में उनका शांत स्वभाव उनकी रणनीति का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह उनकी असली पहचान थी।

बग्गा ने कहा, "मुझे लड़ाई-झगड़ा नहीं आता और न ही कैमरे के लिए बदलना आता है। बिग बॉस एक रियलिटी शो है, और मुझे वहां दिखावा करने का कोई मतलब नहीं था। हालांकि, जो दिखता है वही बिकता है, लेकिन मैं कैमरे के लिए फेक नहीं बन सकता।" बग्गा ने यह भी कहा कि उनकी निजी जिंदगी और राजनीति में, जहां भी उन्हें लगा, उन्होंने हमेशा अपनी आवाज उठाई है।

बग्गा ने शो में अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की और श्रुतिका के साथ अपनी अच्छी दोस्ती का उल्लेख किया। शो में श्रुतिका के बारे में उन्होंने बताया कि वह महाकाल की भक्त हैं और ‘बिग बॉस’ के दौरान उनके साथ एक गहरी दोस्ती विकसित हुई थी। बग्गा ने कहा कि एक दिन श्रुतिका की तबियत बहुत खराब हो गई थी और वह रो रही थीं। अर्जुन उनके पास थे, और तब श्रुतिका ने महाकाल का नाम लिया। अगले दिन जब वह उठीं तो उनके बालों पर भभूत था, जिससे उनका महाकाल पर विश्वास और भी गहरा हो गया।

तेजिंदर बग्गा के लिए 'बिग बॉस' में उनकी भूमिका और उनका शांत स्वभाव उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है, जो कैमरे के लिए कोई अभिनय करने के बजाय अपनी असली पहचान को महत्व देता है।

सलमान खान बने खो-खो वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।