RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव, रोहिणी ने लिखा - गिरोह-ए-घुसपैठ…

tejashwi-yadav-rjd-national-working-president-rohini-acharya-infiltrators-post

RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव, रोहिणी ने लिखा - गिरोह-ए-घुसपैठ…

rjd के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव रोहिणी ने लिखा - गिरोह-ए-घुसपैठ…

Tejashwi RJD National Working President: राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारी की आज अहम बैठक हुई। इस बैठक में तेजस्वी यादव का सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता भोला प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव को RJD का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा।

प्रस्ताव पास करते हुए पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी के नाम का ऐलान किया। इसके साथ ही RJD में अब तेजस्वी 'युग' की शुरुआत हो गई है। हालांकि, इस जिम्मेदारी के साथ तेजस्वी यादव के सामने कई चुनौतियां भी होंगी। 

27 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल

बैठक में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, संजय यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में बिहार चुनाव में मिली हार पर भी बात की गई। साथ ही आगे की रणनीति पर मंथन हुआ। बिहार चुनाव के बाद RJD की यह पहली बड़ी रणनीतिक बैठक थी। बैठक में 27 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया गया।  [caption id="attachment_130280" align="alignnone" width="548"]RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव[/caption]

Tejashwi RJD National Working President: 'गिरोह-ए-घुसपैठ…’

इधर, तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर रोहिणी ने तंज कसकर शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने लिखा, 'गिरोह-ए-घुसपैठ की कठपुतली बने शहजादे को ताजपोशी मुबारक...।'

‘आगे सबको लड़ना है और जीतना है’

तेजस्वी यादव पहले से ही RJD के महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। संगठनात्मक मामलों से लेकर राजनीतिक रणनीति तक उनकी भूमिका मजबूत होती जा रही है। पटना के होटल में करीब 2 घंटे तक बैठक चली। सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि,
तेजस्वी जब पद पर नहीं थे, तब भी अच्छा काम कर रहे थे। अब और ज्यादा बढ़िया से काम कर सकेंगे। आगे सबको लड़ना है और जीतना है।
लालू प्रसाद यादव

 न झुके, न झुकेंगे - तेजस्वी

Tejashwi RJD National Working President: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी ने कहा, लालू प्रसाद इतने सालों से राजनीति में हैं, लेकिन आजतक अपनी विचारधारा के आगे न झुके हैं और न ही आगे झुकने वाले हैं। हमें भी नहीं झुकना। हम सब लोग मिलकर लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा, छोड़ो कल की बातें....अब सब भूलकर आगे बढ़ना है और लड़ना है।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, स्कूल बंद, वैली ब्रिज बहा

राज्य

उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, स्कूल बंद, वैली ब्रिज बहा

उत्तराखंड में लगातार बारिश के बाद फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी। 12 जिलों में खतरा, स्कूल बंद और राहत कार्य तेज।

चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

राज्य

चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

पंजाब में बढ़ते धमकियों के मामलों के बीच, चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच जारी है.

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

मनोरंजन

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

गायक गुरु रंधावा को उनके नवीनतम गाने 'फाइन शिट' के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बोल और प्रस्तुति को लेकर प्रशंसक नाखुश हैं।

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

लाइफ स्टाइल

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

दोपहर के खाने के बाद नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि भारी भोजन, सर्केडियन रिदम और खून में ग्लूकोज का बदलाव।

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

राज्य

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

देहरादून में दूध लेने गई महिला पर जंगली हाथी का हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।